Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् बिघटन प्रतिगामी कदम है, अब संसद् पुनर्स्थापना ही उत्तम विकल्पः यादव

 
उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ जनवरी । जनता समाजावादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि संसद् बिघटन कर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने प्रतिगामी कदम को अख्तियार किया है । उन्होंने यह भी कहा है कि अब समस्या से बाहर निकले के लिए संसद् पुनर्स्थापना ही सबसे उत्तम विकल्प है ।
जसपा नेपाल और नेपाल लोकतान्त्रिक पार्टी बीच आइतबार सम्पन्न पार्टी एकता समारोह को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ओली द्वारा सार्वजनिक अभिव्यक्ति के अनुसार संसद् बिघटन के पीछे तीन कारण है, शुरु में प्रधानमन्त्री ने कहा कि पार्टी विवाद के कारण मैं इसके लिए बाध्य हो गया, फिर कहा कि मेरा कदम संविधान अनुसार ही है । आजकल कहते हैं कि संसद् बिघटन देश को रक्षा करने के लिए है । संसद् बिघटन क्यों और किसलिए ? स्वयम् प्रधानमन्त्री को ही पता नहीं है । जो भी हो, यह एक प्रतिगामी कदम है ।’
अध्यक्ष यादव ने कहा है कि अब संसद् पुनर्स्थापना कर संविधान संशोधन करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि यही शर्त में अब सभी दलों को इकठ्ठा होकर सशक्त आन्दोलन आगे बढ़ना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *