प्रधानमन्त्री ओली द्वारा दो तिहाई बहुमत में निर्मित सरकार का दुरुपयोगः महन्थ

काठमांडू, २४ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दो तिहाई बहुमत में निर्मित सरकार का दुरुपयोग किया है । उनका मानना है कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की आन्तिरिक द्वन्द्व के कारण ही देश अस्थिरता की ओर जा रही है ।
जसपा नेपाल और नेपाल लोकतान्त्रिक पार्टी बीच आइतबार सम्पन्न पार्टी एकता समारोह को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– ‘जनता ने ५ साल के लिए नेकपा को बहुमत दिया था, लेकिन प्रधानमन्त्री ओली ने ३ साल में ही संसद् भंग किया और जनादेश को अपमान किया ।’ जारी आन्दोलन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान संविधान भी अपूर्ण है, उसको पूर्णता देने के लिए भी सशक्त आन्दोलन की जरुरत है ।
अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– ‘संविधान में ही मधेशी, आदिवासी और जनजाति के ऊपर विभेद हुआ है । उसको अन्त करने लिस संविधान संशोधन का जो काम होना चाहिए, वह आज तक नहीं हुआ है । ऐसी अपूर्ण संविधान में करेक्सन करने के लिए भी आन्दोलन को सशक्त बनाना होगा ।’
उन्होंने दावा किया है कि संसद् बिघटन संबंधी मुद्दा अदालत में विचाराधिन है, उसके संबंध में जो भी फैसला हो, देश में अस्थिरता खत्तम होनेवाली नहीं है । अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– ‘अगर संसद् पुनस्र्थापना होता है तो भी सत्ता उन लोगों के ही हाथ में जानेवाला है । नहीं, देश चुनाव में चला जाएगा तो भी ओली का कदम सही साबित होनेवाला है । इसतरह देश संकट में फंसता जा रहा है ।’

