सुनसरी के विभिन्न स्थानों में आज भी कर्फ्यू
काठमांडू, सावन १३ – सुनसरी के विभिन्न स्थानों में आज भी कर्फ्यू का आदेश यथावत है । मंगलवार की मध्यराति जिला प्रशासन कार्यालय सुनसरी ने एक सूचना जारी की है जिसमें उल्लेख किया गया है दूसरे आदेश नहीं आने तक कर्फ्यू कायम रहेगा ।
कर्फ्यू इटहरी उप महानगरपालिका (वडा नं. १६ और १७ क्षेत्र अन्तर्गत महेन्द्र राजमार्ग के २०० मिटर दाया बाँया क्षेत्र) रामधुनी नगरपालिका (वडा नं. १ और ५ अन्तर्गत महेन्द्र राजमार्ग के २०० मिटर दाया बाँया क्षेत्र), इनरुवा नगरपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र, दुहबी नगरपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र, भोक्राहा नरसिंह गाँवपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्रों में लगाए गए हैं ।
जिला प्रशासन कार्यालय सुनसरी ने जानकारी दी है कि कोसी गाँवपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र, गढी गाँवपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र, देवानगञ्ज गाँवपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र, हरिनगर गाँवपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र और बर्जु गावँपालिका के सम्पूर्ण क्षेत्रों में कर्फ्यू हैं ।
प्रशासन ने जानकारी दी है कि यदि किसी ने आना जाना, किसी प्रकार की बैठक, जुलूस, प्रदर्शन, सभा, तथा घेराव आदि का काम इस कर्फ्यू के आदेश तक नहीं कर सकते हैं । सूचना में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि आदेश के विपरीत यदि कोई इसका उल्लघंन करते हैं तो प्रचलित कानून अनुसार कारवाई की जाएगी ।


