रास्वपा के आह्वान में सर्वदलीय बैठक शुरु
काठमांडू, सावन १३ – सरकार के नेतृत्वकर्ता दल रास्वपा के आह्वान में सर्वदलीय बैठक शुरु हो चुकी है । रास्वपा सभापति रवि लामिछाने ने सुनसरी घटना के साथ ही अन्य समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है ।
सिंहदरबार स्थित सार्वजनिक लेखा समिति के हॉल में शुरु हुई इस बैठक में नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा, संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङ्देम्बे, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक प्रचण्ड, एमाले महासचिव शंकर पोखरेल, जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत, राप्रपा के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंदेन, सांसद खुशबू ओली आदि नेता सिंहदरबार मेंं पहुँच चुके हैं ।
रास्वपा के महामंत्री विपिन आचार्य ने इस बैठक को लेकर जानकारी दी है कि सुनसरी के संवेदनशील घटना के बाद सामाजिक सद्भाव और शांति–सुरक्षा कायम करने के लिए राजनीतिक तहों से भी साझा संदेश जाना आवश्यक हैं । इसलिए आज यह बैठक बुलाई गई है ।


