सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री अनुपस्थित, थापा निकले बाहर
काठमांडू, सावन १३ – सरकार के नेतृत्वकर्ता दल रास्वपा द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरु हो चुकी है । बैठक में अभी तक प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह –बालेन) और गृहमंत्री सुधन गुरुङ शामिल नहीं हैं ।
इस सर्वदलीय बैठक में नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा समय से पहुँच गए थे लेकिन कुछ ही देर के बाद वो बैठक से बाहर निकल गए । बैठक में प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सुधन गुरुङ के शामिल नहीं होने से थापा असंतुष्ट होकर निकले या किसी और कारण से यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
सुनसरी घटना के विषय के साथ ही अन्य समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श के लिए रास्वपा सभापति रवि लामिछाने ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है । सुनसरी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । इस घटना के बाद सरकार की आलोचना हो रही है । तराई–मधेश के विभिन्न जगहों में सरकार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं । ऐसे संवेदनशील विषय में चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में सरकार की ओर से मुख्य जिम्मेदार मंत्रियों की उपस्थिति नहीं देखी जा रही है ।

