सभापति गगन का सरकार से प्रश्न ,कहाँ है सरकार ?
काठमांडू, सावन १३ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने सरकार को लेकर प्रश्न किया है कि इतने संवेदशील घटना को लेकर चर्चा की जा रही है लेकिन सरकार कहाँ है ? बैठक से बाहर निकल कर उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक में सुनसरी घटना को लेकर पार्टी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई ।
राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने द्वारा बुलाई गई सर्वपक्षीय बैठक से बाहर निकलते हुए कहा कि नेपाली जनता के साझा प्रयत्नों से आर्जन हुए पूँजी को बचाकर रखना आवश्यक है ।
सर्वदलीय बैठक के बाद थापा ने कहा कि “धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव नेपाली समाज की अन्तर निहित शक्ति है । किसी ने यह वरदान में नहीं दिया है । यह साझा प्रयत्नों से बाट अर्जित की गई पूँजी है । इसे बचाकर रखना होगा । इसके लिए किसी को भी आवेग, उत्तेजना में नहीं आकर धैर्यता और संयमता के साथ संवाद करना चाहिए । ”
सरकार को लेकर उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि “इस समय सरकार क्या कर रही है ? कहाँ है सरकार ? सरकार को केवल बन्दूक की गोली और लाठी तक सिमित नहीं होनी चाहिए । सरकार केवल स्टेटस तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए ।” गगन ने कहा “क्योंकि सरकार केवल अभिभावक ही नहीं है, बल्कि नेता भी हैं । उसे दूसरों पर विश्वास करना चाहिए ।”

