प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री राई वैवाहिक जीवन में प्रवेश
काठमांडू, २४ जनवरी । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधन राई वैवाहिक जीवन में प्रवेश किए हैं । आज आइतबार उन्होंने सन् २०१८ कि मिस मंगोल जाङ्मु शेर्पा के साथ शादी काठमांडू में किया है । राई भोजपुर के स्थायी निवासी और शेर्पा संखुवासभा की है ।
मुख्यमन्त्री राई (दुलाह) ४९ साल के हैं और दुल्हन शेर्पा की उम्र २३ वर्ष है । दोनों के बीच उम्र में जो अन्तर है, उसको लेकर सामाजिक संजालों में काफी चर्चा हुई है, कई ने विरोध भी किया है । लेकिन उन लोगों की प्रेम विवाह है । विवाह समारोह में दोनों परिवार के अपने जन उपस्थित थे ।

