Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल बार एसोसिएसन के ४ पूर्व अध्यक्ष द्वारा प्रधानमन्त्री ओली के ऊपर कारवाही मांग

 

काठमांडू, २४ जनवरी । नेपाल बार एसोसिएसन के ४ पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को कारवाही करने के लिए मांग किया है । वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णप्रसाद भट्टराई के ऊपर मानमर्दन (बेइज्जती) करने के आरोप में ऐसा मांग किया गया है । उन लोगों ने आइतबार एक संयुक्त विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली ने कानून व्यवसायी के ऊपर निर्लज्ज प्रहार किया है ।
इसतरह विज्ञप्ति जारी करनेवाले नेपाल बार के चार पूर्व अध्यक्ष हैं– हरिहर दाहाल, शम्भु थापा, प्रेमबहादुर खड्का और शेरबहादुर केसी । उन लोगों ने अपने विज्ञप्ति में कहा है– ‘प्रधानमन्त्री ओली को सार्वजनिक क्षमायाचना करना चाहिए और अदालत की अवहेलना करने के आरोप में प्रधानमन्त्री को जिममेवार बनाने के लिए भी संबंधित निकायों को ध्यानाकर्षण किया जाता है ।’
स्मरणीय है, संसद् पुनस्र्थापना संबंधी मुद्दा में बहस करनेवाले वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णप्रसाद भण्डारी को लक्षित करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कुछ दिन पहिले कहा था– ‘एक बाजे (बुढा) तमसा करने के लिए सर्वोच्च अदालत गए हैं ।’ प्रधानमन्त्री की इसी अभिव्यक्ति पर आपत्ति प्रकट करते हुए बार के पूर्व ४ अध्यक्ष ने प्रधानमन्त्री के ऊपर कारवाही मांग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *