Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक्टीभ युवा क्लब के आयोजन में २१ लोगोंद्वारा रक्तदान

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल । ६१वीं रक्तसंचार सेवा स्थापना दिवस के अवसर पर श्रावण १२ गते मंगलवार को एक्टीभ युवा क्लब के आयोजन में दूसरी बार रक्तदान कार्यक्रम करके मनाया गया ।

बाँके जिला के खजुरा बाजार में रही सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर हास्पिटल खजुरा में खून की अति आवश्यक पडने के नाते रक्तदान कार्यक्रम किया गया है ।

खजुरा गाँवपालिका वार्ड नं. ६ स्थित एक्टीभ युवा क्लब की दूसरी बार रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन शान्तिनगर बाँके में किया गया । आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम खजुरा रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र के प्राबिधिक सहयोग में २ महिला सहित २१ स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   नेकपा एमाले में विद्या भंडारी को एक सम्मानित वरिष्ठ नेता बनाने का प्रस्ताव

वह रक्तदान कार्यक्रम में एक्टीभ युवा क्लब के अध्यक्ष खेम सरन खत्री, क्लब के उपाध्यक्ष शनी श्रेष्ठ, शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, खजुरा गाँवपालिका वार्ड नं.–६ के वडा सदस्य यमदिप घिमिरे, जन कल्याण माध्यमिक बिद्यालय शान्तिनगर बिद्यालय ब्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष बल बीर घिमिरे ने संयुक्त रुप में सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर हास्पिटल खजुरा में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित रक्त सञ्चार इकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी, प्राविधिक कागल बढही, हिरा बिक को खून  संकलन करनेवाले पाकेट हस्तान्तरण करके उद्घाटन किया था ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

खजुरा रक्त सञ्चार इकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी के अनुसार वह रक्तदान कार्याक्रम में भिम बहादुर बिक, संगीत शाही, काली बहादुर, मनोज शाही, सुकलाल घर्ती क्षेत्री, प्रकाश कटुवाल, जन कल्याण माध्यमिक बिद्यालय शान्तिनगर बिद्यालय ब्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष बल बीर घिमिरे, गोबिन्द शाही, पूर्ण बिक, क्लबका उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम संयोजक शनी श्रेष्ठ, प्रकाश सिंह ठकुरी, राम परियार, सपना बिक, सरिता बस्याल, हरि बहादुर बुढाथोकी, अनिल पाठक, अशोक सिंह ठकुरी, क्लबका सचिव जीवन घिमिरे, कलिम कसाई, बिशाल ढुंगाना और पुष्कर परियार लगायत २१ लोगों ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   जहाँ मन में शांति है, वहीं सच्चे सुख का वास है : बिमल सरार्फ

 वह रक्तदान कार्यक्रम में खजुरा रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी, काजल बढही, हिरा बढही और अर्जुन केसी ने प्राविधिक में सहयोग किया था वह कार्यक्रम में गरेका थिए । एक्टीभ युवा क्लब के पदाधिकारी स्थानीयबासियों की सक्रिय सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com