Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोसाइटी वेलफेयर डे.फा. द्वारा आलोक विद्याश्रम के वंश तथा डीएवी की एंजल हुई पुरस्कृत

 

काठमांडू, सावन १२ – काठमांडू स्थित आलोक विद्याश्रम के वंश सारावगी तथा डीएवी सुशील केडिया विश्व भारती स्कूल की एंजल भारद्वाज को सोसाइटी वेलफेयर डेवलोपमेन्ट फाउंडेशन  की ओर से पुरस्कृत किया गया है । इन दोनों बच्चों ने हिन्दी विषय में इस बार की बोर्ड परीक्षा में ९७ प्रतिशत अंक प्राप्त किए है ।
हिमालिनी द्वारा ‘हिमालिनी हिन्दी संवर्धन सम्मान २०२६’ के कार्यक्रम में दोनों बच्चों को सम्मानित किया गया । पुरस्कार की राशि ५१०० थी । जिसे दोनों बच्चों में बराबर –बराबर बांट दिए गए । यह पुरस्कार प्रो.आभारानी मिश्र ने  छात्रों को प्रदान किया । प्रो आभारानी मिश्र टीयू पाटन क्याम्पस में प्राणिशास्त्र विभाग के पूर्व विभागीय प्रमुख (HOD) हैं ।
कार्यक्रम में हिमालिनी के निदेशक सच्चिदानन्द मिश्र ने बताया कि – हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि सोसाइटी वेलफेयर संस्था की ओर से श्रीमती सुमनलता सिंह जी ने डॉ कृष्ण चंद्र मिश्र पब्लिकेशन प्रालि के माध्यम से हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु ५,१०० की सम्मान राशि प्रदान की है ।
उन्होंने श्रीमती सुमनलता सिंह जी एवं उनकी संस्था के इस प्रेरणादायक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – हम आपके इस सहयोग के हार्दिक आभारी हैं । हमें विश्वास है कि यह सम्मान विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा ।

यह भी पढें   मानव तस्करी मानव सभ्यता के लिए ही कलंक है – प्रधानमंत्री शाह

उन्होंने एक पत्र के माध्यम से उन्हें धन्यवाद भी दिया। प्रस्तुत है पत्र की प्रति।

सेवा में,

श्रीमती सुमन लता सिंह

सोसाइटी वेलफेयर डेवलपमेंट फाउंडेशन (SWDF)

विषय: वित्तीय योगदान एवं पुरस्कार सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद।

आदरणीया महोदया,

सप्रेम नमस्कार।

डॉ. कृष्ण चंद्र मिश्रा पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आपके पत्र अनुसार हमारी संस्था को रु 5,100/- की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आपका हृदय से आभार।

आपकी संस्था (SWDF) द्वारा प्रदान की गई यह राशि CBSE परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए उपयोग की जाएगी। विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु आपका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

यह भी पढें   सञ्चारिका समूह नेपाल बाँके की आयोजन में ३५ लोगों ने किया रक्तदान

साथ ही, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में आपकी संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं। समाज हित में दिया गया आपका यह योगदान हमारे लिए प्रेरणादायक है।

हम आपके इस सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद व्यक्त करते हैं तथा भविष्य में भी आपके साथ निरंतर जुड़े रहने की आशा करते हैं।

शुभकामनाओं सहित,सच्चिदानन्द मिश्र

अध्यक्ष डॉ. कृष्ण चंद्र मिश्रा पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com