Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंगलबहादुर शाही कर्णाली प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त

 

काठमांडू, सावन १२ – कर्णाली प्रदेश के मुख्यमंत्री नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) संसदीय दल के नेता मंगलबहादुर शाही नियुक्त हुए हैं । प्रदेश प्रमुख यज्ञराज जोशी ने नेपाल के संविधान की धारा १६८ की उपधारा (२) अनुसार मंगलवार शाही को कर्णाली प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है ।
मुगु के सोरु गाँवपालिका–६ निवासी शाही को नेकपा के १४, एमाले के १० प्रदेशसभा सदस्यों का समर्थन मिला है । सरकार गठन के लिए शाही ने प्रदेश प्रमुख के समक्ष दाबा पेश किया था । प्रदेश प्रमुख ने उक्त दाबा संविधान सम्मत देखने के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया है ।
शाही कर्णाली प्रदेश सरकार के पाँँचवें मुख्यमंत्री बने हैं । प्रदेश प्रमुख कार्यालय ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री शाही पद तथा गोपनीयता की शपथ बुधवार को लेंगे ।

यह भी पढें   तातोपानी सीमा शुल्क क्षेत्र में सूखा भूस्खलन,बीओपी क्षतिग्रस्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com