हर तानाशाह अपने अंतिम समय में प्रधानमन्त्री ओली के तरह ही दमन में उतर जाते हैंः पौडेल

काठमांडू, २६ जनवरी । नागरिक समाज द्वारा सोमबार आयोजित प्रदर्शन में की गई पुलिस हस्तक्षेप के प्रति नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने आक्रोश व्यक्त किया है । उनका कहना है कि हर तानाशाह अपने सत्ता बचाने के लिए इसतरह दमन करते हैं और वे लोग नहीं टिक पाते हैं । उक्त घटना के संबंध में सामाजिक संजाल में लिखत हुए नेता पौडेल ने कहा है– ‘सभी प्रतिगामी शासक और तानाशाह अपनी अंतिम समय में ऐसे ही हरकत करते हैं, दमन में उतर जाते हैं । जिसतरह सोमबार प्रबुद्ध नागरिक के ऊपर प्रहार हुआ है ।’
नेता पौडेल ने कहा है कि आन्दोलन में सरकार की ओर से जो दमन हो रहा है, उससे आम नागरिकों के लिए ऊर्जा प्राप्त हो रहा है । उन्होंने कहा है– ‘लोकतन्त्र और लोकतान्त्रिक संविधान रक्षा के लिए होनेवाला हर आन्दोलन में मैं अग्रमोर्चा में रहता हूँ ।’ नेता पौडेल को कहना है कि नागरिक समाज की ओर की गई आन्दोलन के प्रति उनका भी समर्थन है । प्रतिगमन के विरुद्ध सशक्त होने के लिए आग्रह करते उन्होंने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली की हर अभिव्यक्ति और व्यवहार निर्लज्ज साबित होता जा रहा है ।
स्मरणीय है, संसद् बिघटन विरुद्ध कल सोमबार नागरिक समाज की ओर प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पुलिस–दमन हुआ था । घटना में प्रदर्शन में सहभागी दर्जन से अधिक मानवअधिकारकर्मी घायल हो गए थे ।

