Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन ११ अस्पतालों से कल बुधबार शुरु होने जा रहा है कोरोना विरुद्ध खोप अभियान

 

काठमांडू, २६ जवनरी । कल बुधबार से नेपाल में कोरोना वायरस (कोभीड–१९) विरुद्ध खोप अभियान शुरु होने जा रहा है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली अपने निवास बालुवटार से भर्चुअल माध्यम से अभियान उद्घाटन करने जा रहे हैं । स्वास्थ्य मन्त्रालय के अनुसार काठमांडू उपत्यका स्थित ११ अस्पताल से अभियान का शुभारम्भ हो रहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली ऑनलाईन मार्फत एक ही समय में ११ अस्पताल में ही उपस्थित हो कर अभियान का उद्घाटन करेंगे । किस व्यक्ति को प्रथम खोप लगाना है, इसकी स्वतन्त्रता संबंधित अस्पताल को ही है । स्वास्थ्य सेवा विमाग के अनुसार प्रथम चरण में ४ लाख ३० हजार व्यक्तियों में कोरोना विरुद्ध खोप लगाने की तैयारियां हैं । स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी तथा फ्रन्टलाइन में रहकर काम करनेवाले अन्य क्षेत्र के कर्मचारी को प्रथम प्राथमिकता दी गई है ।
प्रथम चरण अभियान के लिए तय ११ अस्पताल निम्न है–
१. शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल, टेकु
२. वीर अस्पताल, रत्नपार्क
३. आयुर्वेद अनुसन्धान तथा तालिम केन्द्र अस्पताल, कीर्तिपुर
४. पाटन अस्पताल, ललितपुर
५. परोपकार प्रसूति तथा स्त्री रोग अस्पताल, थापाथली
६. त्रिवि शिक्षण अस्पताल, महाराजगञ्ज
७. भक्तपुर अस्पताल, भक्तपुर
८. शहीद धर्मभक्त अंग प्रत्यारोपण केन्द्र
९. काठमाडौं मेडिकल कलेज, जोरपाटी
१०. सशस्त्र प्रहरी अस्पताल, बलम्बु
११. शहिद गंगालाल अस्पताल, बाँसबारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *