मैथिली आन्दोलन मे हुये आपङ्ग सहयोग के लिये भटकरहें हैं ।
१ मइ,जनकपुर ,कैलास दास।
वि.सं. २०६९ साल बैशाख १८ गते सोमवार के दिन जनकपुर के रामानन्द चौक पर हुए बम बिष्फोट मे पाँच की मौत और तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे । जिनमे जनकपुर १३ के रहने वाले वर्ष २२ के सुरेन्द्र मण्डल का एक पाँव पूर्ण रुप से क्षति हो गया था।
मण्डल ने बुधवार को श्रद्धाञ्जली सभा मे सहयोग के लिए सभी से याचना की है । उन्होने कहा जो शहीद हो गया उन्हे तो कुछ मिला लेकिन हम अभी भी पूर्ण आपङ्ग है लेकिन अभी तक किसी पक्ष से किसी प्रकार की कोई सहयोग नही किया गया है ।
एक वर्ष मे पाँव के इलाज मे ३ लाख से ज्यादा खर्च हो चुका परन्तु कही से कुछ सहयोग नही मिलने से पिता जी घरारी बेच कर हमे इलाज करा रहे है ।
हम मैथिली आन्दोलनकारी है और रहेगें लेकिन मुझे बहुत दुःख हो रहा है कि अभी तक मिथिला राज्य संघर्ष समिति ने भी किसी प्रकार की न तो सहयोग किया है और न ही अश्वासन दिया है ।
जब घटना ताजा थी तो सरकार ने भी घायल को निःशुल्क इलाज की घोषणा किया था लेकिन हमारा इलाज काठमाण्डू के टिचिङ्ग होस्पिटल मे होने के बाद भी अभी तक कुछ सहयोग नही मिली है ।
उन्होने श्रद्धाञ्जली सभा मे सहभागी सभी से सहयोग के लिए अपील करते हुए आगे कहा कि चिकित्सक के अनुसार पाँव ठीक होने मे अभी भी दो वर्ष लगेगा ।

उनके पिता वैदेशिक रोजगारी के लिए खाडी मुलुक गए हुए है । पिता जो कमाते है वह हमारी इलाज मे ही खर्च हो रहा है । हमारी कष्टकर जीवन के बाद भी सरकार और मैथिली आन्दोलनकारी किसी प्रकार से सहयोग नही करने पर सभी निकाय से हमारी इलाज मे सहयोग हो हम अपेक्षा करते है उन्होने कहा ।


