लोअर अरुण जल विद्युत परियोजना भारतीय कंपनी सतलज को देने का निर्णय
काठमांडू, ३० जनवरी । नेपाल सरकार ने लोअर अरुण जल विद्युत आयोजना निर्माण के लिए भारतीय कंपनी सतलज विद्युत निगम को देने का निर्णय लिया है । शुक्रबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न लगानी बोर्ड की ४६वें बैठक ने ऐसा निर्णय किया है ।
६७९ मेगावाट की यह परियोजना आकर्षक परियोजना के रुप में जाना जाता है । नेपाल के कई व्यक्तियों ने कहा था कि इस परियोजना नेपाल खूद को बनाना चाहिए । लेकिन अपर अरुण परियोजना भारतीय कंपनी की ओर से निर्माण होने के कारण भारत ने भी इस परियोजना लेने के लिए लॉबिग किया था । अन्ततः नेपाल सरकार ने भारत को ही परियोजना निर्माण के लिए चयन किया है ।
लगानी बोर्ड के प्रवक्ता धर्मेन्द्रकुमार मिश्र के अनुसार प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की अध्यक्षता में सम्पन्न बोर्ड बैठक ने सार्वजनिक निजी साझेदारी (निर्माण, स्वामित्व संचालन और हस्तान्तरण–बुट) मोडल अनुसार लोअर अरुण परियोजना के लिए सतलज विद्युत निगम को चयन किया है । स्मरणीय है, नेपाल–भारत ऊर्जा संबंधी हर विचार–विमर्श में भारत की ओर से उक्त परियोजना के संबंध में चर्चा होती थी । रणनीति महत्व को दृष्टिकोण से इस परियोजना को महत्वपूर्ण माना जाता है ।

