Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केपी ओली की तानाशाही समक्ष झूकनेवाले नहीं हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

धनगढी, ३० जनवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली तानाशाही सोच के साथ आगे बढ़ रहे है, लेकिन उनकी तानाशाही टिकनेवाली नहीं है । उन्होंने कहा– ‘जनता उनकी तानाशाही के सामने झूकनेवाली नहीं हैं । संसद् बिघटन विरुद्ध अपने समूह द्वारा शनिबार धनगढी में आयोजित सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री ओली सिर्फ पार्टी के भीतर ही नहीं, सडक में भी कमजोर हैं, एक तिहाई शक्ति से कम हैं । सभा में उपस्थिति व्यक्तियों की संख्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा– ‘कुछ दिन पहले धनगढी में एक सभा करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने खूद को सांढा समझ लिया था । लेकिन आज जो यहां उपस्थित हैं, आप लोगों ने प्रमाणित किया है कि ओली सड़क में भी एक तिहाई से कमजोर हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com