Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उधोगी अशोक बैध निर्वाचित

 

रेयाज आलम, बीरगंज, २०७७ माघ १७ गते शनिवार । नेपाल भारत सहयोग मंच का वीरगंज में सम्पन्न साधारण सभा से प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उधोगी अशोक बैध अध्यक्ष मे निर्वाचित हुए हैं । इस मंच का केन्द्रीय कार्यालय नेपाल के प्रमुख औद्योगिक शहर वीरगंज मे स्थित है ।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री वैध ने कहा “मंच हमेशा जनस्तर के सम्बन्ध को प्रगाढ़ बनाने एवं भारतीय सहयोग को इस क्षेत्र के रूपांतरण में लक्षित करने के लिए कटिबद्ध है” ।

यह भी पढें   संघर्ष, साधना और सफलता के बल पर कलना गाँव का होनहार लड़का बना प्रोफेसर....

अध्यक्ष श्री वैध ने कहा “दोनों देशों के वीच समाज के विभिन्न स्तर पर संवाद पर जोड दिया गया। मंच के नेतृत्व में रक्सौल में विमान स्थल का संचालन, रेलवे
फ्लाईओवर का निर्माण, विकसित एवं गतिशील रक्सौल शहर के विकास के लिए नेपाल एवं भारत के विभिन्न सरकारी एवं राजनीतिक स्तरमा ध्यानाकर्षण किया जा रहा है” ।

अपनी स्थापना के पच्चीस साल इस बर्ष मंच विभिन्न क्रमबद्ध कार्यक्रम के साथ मनाने की तैयारी में है । नई कार्यसमिति में बरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण क्याल, उपाध्यक्ष गोपाल केडिया, महासचिव बालमुकुंद खरेल, सचिव सुबोध कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष बिनोद चौधरी सहित १८ लोग चयन किये गये है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन के नतीजे घोषित: गगन कुमार थापा बने नए अध्यक्ष, 231 पदाधिकारी और सदस्य निर्वाचित

इस मंच मे नेपाल के जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी, शिक्षासेवी, पत्रकार एवं मानवाधिकार कर्मी संलग्न है ।
कार्यक्रम मे मंच के सल्लाहकार बाबुलाल चाचान, हिरालाल केडिया सहित के लोगों का सहभागिता था ।
इस अवसर पर मंच के सदस्य द्वय गोपाल केडिया एवं सुबोध कुमार गुप्ता नेपाल उधोग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य में निर्वाचित होने के कारण प्रमुख अतिथि बाबूलाल अग्रवाल ने दोसल्ला ओढ़ाकर सम्मानित किया ।

सदस्यों ने अभी की कोरोना कहर के ब्यवस्थापन मे भारत सरकार के तरफ से जो भ्याक्सिन उपलब्ध कराई गई है इसके लिए नेपाली नागरिकों के ओर से आभार जताया गया।

यह भी पढें   साहित्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ सम्मानित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com