Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देशभर में भीषण गर्मी, सर्तक रहने का मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 


काठमांडू, जेठ ९ – देश के कुछ स्थानों में आज से तीन दिनों तक गर्म हवा चलने वाली है । जल तथा मौसम विभाग ने लोगों से सर्तक रहने का आग्रह किया है । सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभागों तथा लुम्बिनी प्रदेश के तराई भूभागों के कुछ स्थानों में जेठ ६ गते से ही अधिकतम तापक्रम ४० डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज्यादा दर्ज किया गया है । सुदूरपश्चिम और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभागों के कुछ स्थानों में अधिकतम तापक्रम ३८ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है ।
आने वाले तीन दिनों में लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और तराई भूभागों के कुछ स्थानों में अधिकतम तापक्रम ३८ डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है । इन प्रदेशों के कुछ स्थानों में तो ४० डिग्री सेल्सियस या उससे भी ज्यादा बढ़ने का अनुमान है । विभाग ने अत्याधिक गर्मी की संभावना को देखते हुए आवश्यक तैयारी करने तथा आवश्यक सतर्कता अपनाने का भी आग्रह किया है ।
लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई के भूभागों आगामी तीन दिनों तक मध्यम गर्म लहर (हिट वेभ) तथा पहाड़ी भू–भागों में तातो दिन (हट डेज) होने की संभावना के कारण तथा इसके असर से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता अपनाने का भी विभाग ने आग्रह किया है । विभाग ने स्पष्ट किया किया है कि कञ्चनपुर, कैलाली, डोटी, बर्दिया, बाँके और दाङ गर्मी प्रभावित जिलें है इसलिए यहाँ के लोगों को ज्यादा सर्तक रहने की आवश्यकता है ।
इसी तरह बैतडी, डडेलधुरा, अछाम, सुर्खेत, सल्यान, रोल्पा, प्युठान, पाल्पा, अर्घाखाँची, रुपन्देही और कपिलवस्तु भी गर्मी जगह होने के कारण विभाग ने वहाँ के लोगों से सचेत रहने को कहा है ।
विभाग का कहना है कि गर्म हवा तथा गर्म लहर के कारण थकान , कमजोरी, ज्यादा प्यास लगना, सिर दर्द, चक्कर आना, बेहोश होना, मांसपेशियों का दुखना, उल्टी आदि होना विभाग का कहना है ।
विभाग ने सुझाव दिया है कि गर्म हवा तथा गर्म लहर (लू) से बचने के लिए ज्याद गर्मी के समय में घर के भीतर अर्थात् ठंडे स्थानों पर रहे । बाहरी वातावरण में ज्यादा नहीं जाएं , कड़ी घूप में बाहर न जाएं ।
विभाग ने सुझाव दिया है कि गर्मी के इस समय में सुती कपड़ों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें , बाहर अगर निकलना ही है तो सर को ढंककर निकलें, टोपी लगाए, बार–बार पानी का सेवन करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed