Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी – कबिन्द्र बुर्लाकोटी

 

काठमांडू, जेठ ९ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के  महामंत्री कबिन्द्र बुर्लाकोटी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी ।
पर्वत सदरमुकाम कुश्मा बाजार में शुक्रवार आयोजित कार्यकर्ता भेटघाट कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि नागरिकों की जैसी इच्छा थी उसी अनुरुप शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगारी, सुशासन के क्षेत्रों में सरकार प्रभावकारी काम कर रही है ।
महामंत्री बुर्लाकोटी ने यह भी कहा कि देश में फैली अव्यवस्था और विसंगतियों को तोड़ने के लिए नेपाली जनता ने पार्टी को लगभग दो तिहाई बहुमत देकर सरकार में भेजा है । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा चाहे कितना भी विरोध क्यों नहीं किया जाए लेकिन सरकार इन समस्याओं को समाप्त कर लेगी । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता की निराशा को आशा में बदलने के लिए केवल बातें नहीं वरन काम करके दिखाना जरुरी है । इसी कारण प्रधानमंत्री संसद में नहीं आ पाए ।

यह भी पढें   अपनी ही सरकार खुद न गिराऐं – ध्रुवराज राई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com