मधेश प्रदेश में मधेशवादी पार्टी सत्ता से बाहर, कृष्ण प्रसाद यादव बहुमत हासिल किए

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरब। जनता समाजवादी पार्टी नेपाल तथा जन्मतिथि पार्टी के समर्थन वापस लेने तथा नेकपा एमाले द्वारा समर्थन देने से नेपाली कांग्रेस के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव की कुर्सी बच गयी।
नेपाल जनता पार्टी के शिक्षा तथा संस्कृति मंत्री सहित अन्य मंत्री को पद त्यागना पड़ा है। मधेश प्रदेश गठन के बाद प्रथम वार ऐसा हुआ है कि मधेशवादी पार्टी सत्ता से दूरी हुयी है।
प्रदेश के गठन के बाद पहली बार चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी नेपाल ने शानदार जीत हासिल किया था। मोहम्मद लाल बाबू राऊत गद्दी प्रथम मुख्यमंत्री बने थे ,उनका कार्यकाल पांच बर्ष तक रहा। उसके बाद दुसरे वार भी जनता समाजवादी पार्टी नेपाल की सरकार बनी तथा सरोज कुमार यादव मुख्यमंत्री बने। उसके बाद सत्ता का समीकरण बदलना शुरू हुआ।जनमत पार्टी के मुख्यमंत्री सरोज कुमार सिंह मंत्री बने। फिर नेपाली कांग्रेस के मुख्यमंत्री कृष्ण कुमार यादव बने।दुसरी बार कृष्ण कुमार यादव मुख्यमंत्री बनने में सफल हुए हैं।

