काठमांडू में वर्डफ्लु, ३ हजार पन्छी नष्ट

काठमांडू, ३१ जनवरी । काठमांडू में फिर वर्डफ्लु दिखाई दी है । तारकेश्वर नगरपालिका–७ स्थित स्थानीय किसानों की फर्म में रहे मुर्गियों में वर्डफ्लु मिलने के कारण ३ हजार की संख्या में पन्छी को नष्ट की गई है । तारकेश्वर नगरपालिका के अनुसार १८६५ हांस, ६२२ बट्टाई, ३२ मुर्गी, २५ टर्की, ५४२ अण्डा और ७५ केजी दाना नष्ट की गई है ।
वर्डफ्लु पुष्टी होते ही शनिबार स्वास्थ्य सेवा विमाग, पशुसेवा विभाग, तारकेश्वर नगरपालिका के स्वास्थ्य शाखा के टोली फर्म पहुँच गए थे । स्थानीय बासियों की सहयोग में फर्म को शील किया गया है । तारकेश्वर नगरपालिका के पशु शाखा प्रमुख धनपति राय के अनुसार अन्य फर्म में भी पन्छियों में वर्डफ्ला का लक्षण दिखाई दे रही है, उसको परीक्षण के लिए भेजा गया है ।

