Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक नजर २०२० की कुछ राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं पर : मुरलीमनोहर तिवारी

 

हिमालिनी 2021 जनवरी अंक 

जनवरी २०२०
– ३ जनवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब चिंता बढ़ गयी जब लगा कि अब अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी युद्ध हो सकता है । ऐसा तब हुआ जब बगदाद में अमेरिकी हमले में ईरानी सेनाध्यक्ष जनरल कासिम सोलेमानी मारा गया ।
– १२ जनवरी को प्रदेश ३ की स्थायी राजधानी हेटौँडा कायम हुई ।
– २० जनवरी को भारत की सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जगत प्रकाश नड्डा को चुना । २४ जनवरी को राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव का मतपरिणाम आया । चुनाव में नेकपा–राजपा गठबन्धन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल किया है । कांग्रेस सभी प्रदेशों में क्लिनस्वीप हो गई है । कूल १८ सिटों के लिए चुनाव हुई थी । इससे पहले उक्त १८ सिटों में ७ सिट नेपाली कांग्रेस की थी । लेकिन इसबार कांग्रेस ने एक सिट में भी जीत हासिल नहीं की है ।
– २६ जनवरी को भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला नेपाल आए । दो दिनों की औपचारिक भ्रमण के दौरान नेपाल–भारत द्विपक्षी हित के संबंध में उच्चस्तरीय भेटवार्ता हुई ।
– २७ जनवरी को प्रतिनिधिसभा सभामुख में अग्निप्रसाद सापकोटा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं । ललिता निवास जग्गा अनियमिता में संलग्ता के आरोप में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने पूर्व उपप्रधानमन्त्री विजय कुमार गच्छादार के साथ १७५ लोगो के विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्धा दायर किया ।
– भारत के सेनाध्यक्ष के रूप में मनोज मुकुंद नरवणे और पहले सीडीएस के रूप में बिपिन रावत की नियुक्ति हुई ।
– जनवरी माह के अंत में भारत में कोरोना वायरस का पहला मरीज केरल में सामने आया । जनवरी माह में ही डब्ल्यूएचओ ने वर्ष २०२० को नर्स और दाई वर्ष घोषित किया । तब किसे पता था कि वाकई यह वर्ष नर्सों और दाइयों और डा‘क्टरों की अनवरत सेवा लेने वाला वर्ष बन जाएगा ।
फरवरी २०२०
– १२ फरवरी २०२० का दिन इसलिए लोगों के लिए यादगार बन गया क्योंकि उसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को कोविड–१९ नाम प्रदान किया ।
– २० फरवरी को संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने अपने पद से इस्तीफा दिया । सेक्युरेटी प्रिन्टिङ प्रेस खरीद–प्रकरण में ७० करोड़ कमीशन संबंधी मामले में विवादित होने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया ।
– २३ फरवरी को निवर्तमान सूचना, सञ्चार तथा प्रविधिमन्त्री गोकुलप्रसाद बाँस्कोटा विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में शिकायत दर्ज हुई ।
– भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की प्रगति को आगे ले जाने में सहायक बजट पेश किया और कई नई योजनाओं की शुरुआत की जिसमें विवाद से विश्वास तक योजना प्रमुख रही ।
– संसद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ’श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ नामक ट्रस्ट का गठन किया है ।
– दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ ६३ सीटें हासिल कर सत्ता में लौटी और भाजपा अपना पिछली बार का तीन का आंकड़ा कुछ सुधार कर ८ सीटों पर आकर रुक गयी । कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रही ।
– भारत में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा निर्णय देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों का आपराधिक ब्यौरा भी सार्वजनिक करना होगा ।
– ब्रिटेन में हुए संसदीय चुनावों में जब बोरिस जॉनसन एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने गये तो उन्होंने भारतीय उद्योगपति एन. नारायणमूर्ति के दामाद रिषि सुनक को अपनी सरकार में वित्त मंत्री बनाया ।
– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में १२५० करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत की और काशी–महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई ।
– भारत में सुप्रीम कोर्ट ने एक और ऐतिहासिक निर्णय देते हुए सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया ।
– भारत में सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के आंदोलनकारियों को समझाने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया लेकिन आंदोलनकारियों ने इनकी बात नहीं सुनी और सीएए कानून वापस लेने की मांग पर अड़े रहे ।
– भारत की ओर पूरे विश्व की निगाहें गड़ गयीं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे दलबल के साथ भारत की यात्रा पर आये और अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लिया । विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में लाखों लोगों ने ट्रंप का अभिवादन किया । ट्रंप इसके बाद अपनी पत्नी और परिवार के साथ ताज महल देखने के लिए आगरा गये और उसके बाद दिल्ली पहुँचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ ।
– दिल्ली में दंगे हुए, दंगों में कई लोग मारे गये और संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ ।
– कोरोना वायरस चीन के वुहान में रौद्र रूप दिखाने लगा था ।
– भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का खिताब अपने नाम किया ।

मार्च २०२०
– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २२ मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया और इसके दो दिन बाद ही उन्होंने देश में २१ दिनों के संपूर्ण ला‘कडाउन की घोषणा कर दी जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया । प्रधानमंत्री ने सार्क देशों के प्रतिनिधियों के साथ भी अ‘ानलाइन बैठक कर कोरोना वायरस महामारी से निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा की और सहयोग बढ़ाने के मार्ग सुझाये । प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जो कि जून महीने तक जारी रही ।
– २५ मार्च को नेपाल में कोरोना वाइरस का तीसरा संक्रमित मिला है । इससे पहले चीन और फ्रान्स से वापस आए विद्यार्थी में कोरोना वाइरस का संक्रमण मिला था ।
– २७ मार्च को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली स्वास्थ्य में समस्या दिखाई दी है, जिसके चलते उनको रात में ही त्रिवी शिक्षण अस्पताल में भर्ती किया गया । प्रधानमन्त्री ओली को शिक्षण अस्पताल स्थित मनमोहन कार्डियोथोरासिक भास्कुलर तथा ट्रान्सप्लान्ट सेन्टर में भर्ती किया गया ।
– ३१ मार्च को नेपाल सरकार ने नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० को औपचारिक रुप में स्थगित किया है ।
– भारत में बड़ी राजनीतिक हलचल तब हुई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए ।
– भारत में मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता संभाली ।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

अप्रैल २०२०
– ३ अप्रैल को उपप्रधानमन्त्री तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल विरुद्ध अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत हुआ । आरोप लगा कि कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए चीन से खरीद की गई स्वास्थ्य सामाग्री में करोड़ो रुपये भ्रष्टाचार हुआ है और उसमें उपप्रधानमन्त्री पोखरेल प्रत्यक्ष संलग्न हैं ।
– ३ अप्रैल को कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्री खरीद की जिम्मेदारी अब नेपाली सेना को देने का निर्णय किया गया । स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में शुरु खरीद प्रक्रिया में करोड़ो का भ्रष्टाचार होने की आशंका होने के बाद कोरोना संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समिति ने स्वास्थ्य सामग्री खरीद के लिए नेपाली सेना को देने का निर्णय किया गया ।
– ५ अप्रैल २०२० को कोरोना भाइरस को हराने की लड़ाई में भारत के प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया था, जिसमे रात्रि ९ बजे लाइटें बंद करके ९ मिनट तक दीये या मोमबत्ती से रोशनी करने का आह्वान किया । उसे जबरदस्त उत्साह के साथ नेपाल में भी मनाया गया ।
– ८ अप्रैल को नेपाल सरकार ने निर्णय किया है कि कोरोना के कारण अन्तरराष्ट्रीय उडान संचालन में नहीं आएगा ।
– ८ अप्रैल को अमेरिकी बिजनेत म्यागजिन ‘फोर्ब्स’ द्वारा प्रकाशित विश्व के अर्बपति सूची में नेपाल के एक मात्र डलर अर्बपति बिनोद चौधरी को १५१३ वा स्थान मिला । फोब्र्स ने कुल २०९५ अर्बपति की सूची सार्वजनिक की है । सन् २०१३ से चौधरी इस सूची में सूचीकृत होते आए हैं । इससे पहले चौधरी १३४९वें नम्बर में थे ।
– १० अप्रैल को नेपाल के प्रधानमन्त्री के.पी.शर्मा ओली और भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बीच टेलिफोन वार्ता हुई । उन लोगों के बीच कोरोना वायरस से सिर्जित संकट और समाधान संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श हुआ ।
– १० अप्रैल को कोरोना वायरस जोखिम के रोकथाम और नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के कारण त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) द्वारा तय सम्पूर्ण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया ।
– ११ अप्रैल को गृह मन्त्रालय ने १० पुलिस वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) को पुलिस नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) में बढ़ोत्तरी किया । इसतरह डीआईजी में बढ़ोत्तरी होनेवाले एसएसपी हैं– घनश्याम अर्याल, बसन्तकुमार पन्त, ईश्वरबाबु कार्की, प्रकाश कार्की, सहकुल बहादुर थापा, धीरजप्रताप सिंह, रवीन्द्रबहादुर धानुक, बसन्तकुमार लामा, उत्तमराज सुवेदी और अरुणकुमार बिसी ।
– १२ अप्रैल को सशस्त्र पुलिस बल में कार्यरत १३ पुलिस उपरीक्षक (एसपी) वरिष्ठ उपरीक्षक (एसएसपी) में बढ़ोत्तरी किए गए ।
– २२ अप्रैल को मधेश केंद्रित दल समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी का एकीकरण होकर जनता समाजवादी पार्टी का गठन हुआ ।
– २३ अप्रैल को १४वाँ लोकतन्त्र दिवस था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस वर्ष कोई भी औपचारिक कार्यक्रम नहीं हुआ । ।
– २४ अप्रैल को राजनीतिक दल गठन और संवैधानिक परिषद् संबंधी दो अध्यादेश राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने खारिज किया । देशभर में कोरोना भाइरस संक्रमण के जोखिम के कारण लॉक डाउन लगाया गया ।
– २८ अप्रैल को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ बीच टेलिफोन वार्ता हुई । वार्ता में कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संक्रमण से सिर्जित परिस्थिति और आपसी सहयोग के संबंध में बातचीत हुई ।
– ३० अप्रैल को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल को जापान सरकार ने ‘ग्राण्ड कार्डन ऑफ दि अर्डर अफ दि राईजिङ सन अवार्ड’ प्रदान किया । नेपाल–जपान संबंध बिस्तार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने के कारण पौडेल को यह सम्मान दिया गया ।
– अप्रैल महीने की शुरुआत में दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात के सदस्यों का एक साथ एकत्रित होना और वह भी लॉकडाउन के दौरान, यह बड़ा मुद्दा बन गया । जब यह बात सामने आई कि अधिकांश जमाती कोरोना पॉजिटिव हैं तब तो सरकारों की मुश्किलें और बढ़ गयीं क्योंकि जब तक प्रशासन चेतती तब तक यह जमाती अलग–अलग शहरों के लिए रवाना हो चुके थे और यह जहां भी गये वहीं पर इन्होंने कोरोना को फैलाया । इनका मुखिया मौलाना साद अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया ।
– अप्रैल के पहले सप्ताह में ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई प्रकार की रियायतों का ऐलान किया जिनमें कर्ज सस्ता करने से लेकर तीन महीने के लिए ईएमआई को स्थगित करने की सुविधा भी प्रदान की ।
– अप्रैल में भारत ने आजादी के बाद का सबसे बड़ा पलायन तब देखा जब लॉकडाउन के कारण रोजी–रोटी छिन जाने से प्रवासी मजदूर अपने–अपने गृह राज्यों की ओर निकल पड़े । चूँकि सार्वजनिक परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं थे इसलिए ये कामगार पैदल चलकर, साइकिल चलाकर और ट्रकों के जरिए, यहां तक कि कंटेनर ट्रकों और कंक्रीट मिक्सिंग मशीन वाहन में छिपकर आनन(फानन में अपने घर लौटे थे और इस दौरान कई मजदूर दुर्घटनाओं के शिकार भी हुए । प्रवासी मजदूरों के पलायन के समय देश भर से जिस तरह की भावुक कर देने वाली तसवीरें सामने आईं ।
– अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निम्नतम स्तर पर पहुँच गयीं क्योंकि अधिकतर देशों में लॉकडाउन के कारण पैट्रोलियम उत्पादों की माँग ही नहीं थी ।
– अप्रैल माह में ही भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप ला‘न्च किया ताकि कोरोना के मामलों में कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जा सके ।
– अप्रैल माह में ही भारत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का ऐलान किया गया जिसके तहत गरीब परिवारों को तीन महीने के लिए मुफ्त अनाज दिये जाने की घोषणा की गयी ।
– इसी महीने अमेरिका को भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दिये जाने पर विवाद भी हुआ । इसी महीने रेड, ग्रीन और अ‘ारेंज जोन की परिकल्पना सामने आई ।
– अप्रैल महीने में व्यापार जगत से तब बड़ी खबर आई जब पता लगा कि फेसबुक ने रिलायंस जियो में ९.९९ प्रतिशत भागीदारी खरीद ली है ।
– अप्रैल में ही देश से वह तसवीरें भी सामने आईं जिनमें लॉकडाउन के कारण देश की सभी प्रमुख नदियों का जल साफ, सभी नगरों, महानगरों की हवा एकदम शुद्ध हो गयी थी ।
– अप्रैल का अंत होते–होते प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ।

यह भी पढें   विश्व हिंदू परिषद नेपाल द्वारा सप्तरी में बड़ा अभियान: 135 ईसाई परिवारों की हुई ‘घर वापसी’, सनातन धर्म में स्वागत

मई २०२०
– १ मई को रेडियो नेपाल की प्रथम गायिका ८३ वर्षीया रानुदेवी अधिकारी का निधन हो गया ।
– २ मई को संयुक्त राष्ट्रसंघीय महिला (यूएन ओमन) नामक एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ने कोरोना वायरस विरुद्ध काम करनेवालों में नेपाली डॉ. रुना झा को स्थान दिया, उनका नाम शीर्ष ५वें स्थान में रखा गया ।
– १९ मई को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पड़ोसी देश भारत के साथ प्रश्न किया है कि भारतीय नीति ‘सत्यमेव जयते’ है या ‘सिंहमेव जयते’ ?
– २६ मई को संघीय सरकार द्वारा प्रयोग में आ रहे प्रतीक–चिन्ह परिवर्तन किया गया । लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी को समेटकर नयां नक्सा जारी होने के बाद नक्सा सहित का प्रतीक चिन्ह भी परिवर्तन करना पड़ा । सरकार ने २० मई (जेष्ठ ७ गते) को लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी को समेटकर नयां नक्सा जारी किया था । नयां नक्सा जारी होते ही नेपाल के संविधान अनुसूची–३ में रहे निशान भी संविधान के अनुसार परिवर्तन करना पड़ा, संघीय संसद् नेपाल का प्रतीक चिन्ह में नेपाल का नक्सा भी अंकित है, इसी कारण प्रतीक चिन्ह को परिवर्तन किया गया ।
– २८ मई को नेपाल सरकार ने आगामी आर्थिक वर्ष (वि.सं. २०७७–७८) के लिए १४ खर्ब, ७४ अर्ब ६४ करोड का बजट विनियोजन किया ।
– २८ मई को १३वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सरकार ने २४१ कैदी–बंदी को जेल से रिहा करने का फैसला किया । सरकार द्वारा सिफारिश होने पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने २३३ कैदी का कैद सजाय माफी की है और ८ व्यक्तियों की कैद, दण्डजरिवाना, बिगो और सर्वस्व सहित की सजा माफी कर दी ।
– मई महीने से ही भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के जरिये विदेशों में फँसे भारतीयों की वापसी का बड़ा अभियान शुरू हुआ ।
– मई में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानसरोवर यात्रा के लिए लिंक रोड़ का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया । भारतीय मौसम विभाग ने गिलगित–बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के मौसम का हाल बताना शुरू किया तो पाकिस्तान की चिंता बढ़ गयी ।
– भारत के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया और एक लाख २० हजार करोड़ रुपए के भारी भरकम आर्थिक पैकेज का ऐलान किया ।
– मई में आये तूफान अम्फान से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही हुई ।
– भारत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को इसी माह डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड का निदेशक भी चुना गया ।
– इसी महीने भारत के छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी, प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और प्रख्यात ज्योतिषि बेजान दारूवाला का निधन हो गया ।
– २५ मई को अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जर्ज फ्लोयड को अमेरिकी पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के क्रम में मृत्यु हो गई जिसके बिरुद्ध व्यापक बिरोध प्रदर्शन हुआ ।

 

जून २०२०
– ०१ जून को मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद–वाजिद के वाजिद का निधन हो गया ।
– १६ जून को नेपाल पुलिस हेडक्वाटर ने १६ जिलों में पुलिस प्रमुख (एसपी) परिवर्तन किया गया ।
– १८ जून को नक्सा संबंधी संविधान संशोधन विधेयक राष्ट्रीयसभा से भी सर्वसम्मत रुप में पारित हुआ ।
– २२ जून को, नेपाली पुरुष से शादी करनेवाली विदेशी बहू को ७ साल के बाद ही अंगीकृत नागरिकता प्रदान करने के लिए तय नागरिकता संबंधी विधेयक को पारित किया गया ।
– २६ जून को केन्द्रीय तथ्यांक विभाग के तथ्यांक अनुसार नेपाल की कुल आवादी (जनसंख्या) ३ करोड पहुँच गई ।
– २९ जून को राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति ने निजामती विधेयक बहुमत से पारित किया ।
– जून महीने में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया ।
– भारत और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने वर्चुअल तरीके से द्विपक्षीय बैठक की और एक बड़ा रक्षा करार किया ।
– प्रसिद्ध निर्माता बासु चटर्जी का इस महीने निधन हो गया तो फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर पर आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया ।
– जून के मध्य में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के २० जवानों के शहीद होने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और कई दौर की वार्ता के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका है ।
– महीने के अंत में भारत सरकार ने चीन के ५९ मोबाइल एप्स को भी प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि यह भारतीयों का डेटा चुरा रहे थे ।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

जुलाई २०२०
– २ जुलाई को राष्ट्रपति द्वारा संसद् अधिवेशन अंत की घोषण, नागरिकता विधेयक और एमसीसी स्थगित रखा गया ।

अगस्त २०२०
– १८ अगस्त को नेपाल सरकार ने बेल्जियम एवं युरोपीयन युनियन के लिए गेहेन्द्रराज भण्डारी, पाकिस्तान के लिए तापस अधिकारी और जर्मन के लिए रामकाजी खड्का को राजदूत के रूप में नियुक्त किया ।
– १९ अगस्त को राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे का निधन । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह ने दुःख व्यक्त करते हुए नेपाली साहित्य क्षेत्र में अपुरणीय क्षति बताया ।
– अगस्त में ही लेबनान के बेरुत में एक शक्तिशाली गैर परमाणु बम बिष्फोट हुआ । बिष्फोट से २०० से ज्यादा लोगो की जान गई और हजारौँ बुरी तरह घायल हुए ।
– २८ अगस्त को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की ।

सितम्बर २०२०
– १ सितम्बर को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन प्रति श्रद्धांजली व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन से नेपाल ने एक असल मित्र को खो दिया, जिससे नेपाल दुःखित है । राष्ट्रपति भण्डारी ने नेपाली जनता, नेपाल सरकार तथा अपनी व्यक्तिगत तरफ से भारतीय जनता, भारतीय सरकार और शोक में रहे परिवारप्रति हार्दिक समवेदना व्यक्त की ।
– १ सितम्बर को फ्रांस में ’शार्ली हेब्दो’ पत्रिका ने पैगम्बर मोहमद का विवादित कार्टून फिर से छापा, जिससे फिर हुई हिंसा ।
– ५ सितम्बर को अर्थमन्त्री डॉ. युवराज खतिवडा ने अपने पद से इस्तीफा दिया । राष्ट्रीयसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा होने के कारण डॉ. खतिवडा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा ।
– १५ सितम्बर के नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ का कार्यकाल समाप्त हो गया ।
– २६ सितम्बर को गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा कि चीन ने नेपाल की भूमि अतिक्रमण नहीं किया ।
– सितम्बर में ही ब्राजिल के अमेजन के जंगल में इस दशक की सबसे भयंकर आग लगी ।

अक्टूबर २०२०
– ११ अक्टूबर को सरकार और २७ दिनों से अनशनरत डॉ. गोविन्द केसी के बीच ८ सूत्रीय सम्झौता हुई ।
– १५ अक्टूबर को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा सिफारिश ३ मन्त्री ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी समक्ष पद तथा गोपनीयता का शपथग्रहण किया । विष्णु पौडेल को अर्थ, कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को शहरी विकास और लिलानाथ श्रेष्ठ को महिला बालबालिका तथा श्रेष्ठ नागरिक मन्त्रालय के लिए सिफारिश किया गया ।

नवम्बर २०२०
– ५ नवम्बर को भारतीय सेनाध्यक्ष मुकुन्द नरवणे को नेपाली सेना की गार्डऑफ ऑनर प्रदान किया गया है । सेनाध्यक्ष नरवणे को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की ओर से नेपाली सेना की मनार्थ महारथी का दर्जा प्रदान किया गया ।
– ७ नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार हुई और बाइडेन की जीत हुई ।
– २६ नवम्बर को नेपाल की शेयर बाजार ऑलटाइम हाईमें पहुँच गई । औपचारिक रूप में बाजार खुलने से पहले ही (प्रि–ओपन सेशन) शेयर कारोबार मापक सूचक नेप्से ने पुराना रेकर्ड तोड़ दिया है । उसके बाद भी बाजार निरन्तर बढ़ने लगा । ५० अंक से भी अधिक बाजार बढ़ने से नेप्से १९२५ अंक से अधिक हो गया । यह नेपाल की शेयर बजार इतिहास में में आज तक के ही सबसे अधिक नेप्से ऊचाई है । ४ साल पहले वि.सं. २०७२ श्रावण १२ गते नेप्से १८८१.४३ पहुँच गई थी ।

दिसम्बर २०२०
– ८ दिसम्बर को विश्व के सर्वोच्च शिखर सगरमाथा (माउन्ट एभरेष्ट) की नयी ऊँचाई तय हुई है । नापी विभाग द्वारा सार्वजनिक सूचना अनुसार सगरमाथा की नयी ऊँचाई ८८४८.८६ मीटर है, जो इससे पहले तय ऊँचाई से .८६ मिटर अधिक है ।
– १५ दिसम्बर को गन्ना किसान पुनः माइतिघर मण्डला में अपने ५ बूंदे सम्झौता के साथ सरकार विरुद्ध आंदोलन में उतर आए । उन लोगों का कहना है कि गत वर्ष वि. सं. २०७६, १८ गते को सरकार के साथ की गई ५ बूंदे सम्झौता कार्यान्वयन होना चाहिए । सम्झौता उल्लेख है कि सभी पीडित किसानों के खाता में रुपए भिजवा दिए जाएंगे । लेकिन एक वर्ष होने के बाबजुद भी सरकार अभी तक कोई कदम नहीं उठाई गई ।
– २० दिसम्बर को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रतिनिधिसभा (संसद्) भंग किया । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की सिफारिश पर संसद् भंग करते हुए आगामी वि.सं. २०७८ वैशाख १७ और २७ गते आम निर्वाचन करने का घोषणा किया है ।
– २५ दिसम्बर को सर्वोच्च अदालत ने सरकार से प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन का कारण मांग किया ।
– २६ दिसम्बर को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने मन्त्रिपरिषद् बिस्तार किया । मन्त्री बननेवाले नेता – टोपबहादुर रायमाझी, मणि थापा, प्रभु साह, गौरीशंकर चौधरी और दावा लामा, रायमाझी को ऊर्जा, थापा को खानेपानी, साह को सहरी विकास, चौधरी को श्रम और लामा को खेलकूद मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली । प्रेमबहादुर आले बन मंत्री, गणेश ठगुन्ना संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री और जुलीकुमारी महतो महिला, बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक मंत्री, विमला विश्वकर्मा को उद्योग राज्यमन्त्री बनाया गया । कुछ मंत्रियों का मन्त्रालय भी अदला–बदली किया गया, कृष्णगोपाल श्रेष्ठ शिक्षा, हृदयेश त्रिपाठी स्वास्थ्य तथा जनसंख्या भानुभक्त ढकाल संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यान मन्त्री, लीला श्रेष्ठ कानून मंत्री, डॉ. शिवमाया तुम्बाहाम्फे भूमि व्यवस्था और पद्मा अर्याल कृषि मंत्री बनाए गए । युवा तथा खेलकूद मंत्री जगत विश्वकर्मा और उद्योग राज्यमन्त्री मोती दुगड को हटाया गया
– दिसम्बर में चीन चन्द्रमा पर अपना अड्डा बनाने वाला दूसरा देश बना ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *