Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेशसभा बैठक के लिए नारेबाजी, मुख्यमन्त्री पौडेल का इस्तिफा मांग

 
डोरमणि पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १ फरवरी । बागमती प्रदेशसभा बैठक आह्वान के लिए नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह ने प्रदेशसभा सचिवालय के सामने नारेबाजी किए हैं । प्रचण्ड–माधव समूह से संबंध प्रदेश सांसदो ने सोमबार प्रदेशसभा के सामने इकठ्ठा होकर नारेबाजी के साथ मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल का इस्तिफा भी मांग किए हैं ।
आज के लिए तय प्रदेशसभा बैठक अचानक स्थगित हो जाने के कारण प्रचण्ड–माधव समूह आक्रोशित हैं । उन लोगों ने अल्पमत में रहे मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल को पद से इस्तिफा देने के लिए भी कहा है । उन लोगों का कहना है कि अब पौडेल को पद में बने रहने की कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है ।
प्रचण्ड–माधव समूह से संसदीय दल के नेता में चयन नेतृ अष्टलक्ष्मी शाक्य ने कहा है कि मुख्ममन्त्री विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है, उक्त प्रस्ताव पास होने की संभावना है, इसी के डर से उन्होंने प्रदेशसभा बैठक को ही स्थिगित की गई है । नेतृ शाक्य ने यह भी कहा है कि सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ भी अल्पमत में रहे सरकार का गुलाब बन गए हैं ।
स्मरणीय है, आज प्रदेशसभा बैठक तय था । लेकिन कल आइतबार ही प्रदेश सभामुख श्रेष्ठ ने एक सूचना प्रकाशित करते हुए बैठक फाल्गुन प्रथम हफ्ता तक के लिए स्थगित कर दिए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *