प्रचण्ड के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की केश

काठमांडू, १ फरवरी । नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की केश पंजीकृत की गई है । अधिवक्ता समीर हायु ने सोमबार प्रचण्ड के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में अवमानना की केश पंजीकृत करते हुए कहा है कि उन्होंने अदालत एवं न्यायाधिशों को लक्षित करते हुए धम्कीपूर्ण अभिव्यक्ति दिया है । मुद्दा का पेशी कल मंगलबार के लिए तय हुआ है ।
स्मरणीय है, संसद् बिघटन संबंधी विषयों में अभिव्यक्ति देने के आरोप में इससे पहले ही प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, पूर्व सभामुख दमननाथ ढुंगाना और पूर्व प्रधानन्यायधीश मीनबहादुर रायमाझी, अनुपराज शर्मा, कल्याण श्रेष्ठ और सुशीला कार्की विरुद्ध अदालती अवहेलना संबंधी मुद्दा पंजीकृत हो चुका है । अदालत ने उन लोगों को ७ दिनों के भीतर लिखित जवाब पेश करने के लिए आदेश दिया है ।

