बीमा समिति में पूर्व गृह सचिव सिलवाल नियुक्त

काठमांडू, २ फरवरी । बीमा समिति में पूर्व गृहसचिव सूर्यप्रसाद सिलवाल नियुक्त हो गए हैं । सोमबार शाम प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने सिलवाल को समिति के अध्यक्ष में नियुक्त करने का निर्णय लिया है । उनकी कार्यकाल ४ साल के लिए है । सिलवाल वि.सं. २०७० चैत्र से ०७२ मागंशीर्ष ६ तक गृहसचिव थे ।

