प्रधानमन्त्री द्वारा संवैधानिक परिषद् बैठक आह्वान

काठमांडू, २ फरवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने आज संवैधानिक परिषद् बैठक आह्वान किया है । बैठक शाम ५ बजे के लिए तय है । विभिन्न संवैधानिक अंगों में पदाधिकारी नियुक्ति के लिए सिफारिश किए गए फाइल को सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने वापस करने के बाद यह बैठक बुलाया गया है । अनुमान है कि संवैधानिक अंगों में पादधिकारी नियुक्ति और अन्य विविध विषयों में विचार–विमर्श के लिए ही बैठक बुलाया गया है ।
संसद् बिघटन होने के कारण नियुक्ति के लिए सिफारिश पदाधिकारियों का संविधान अनुसार सुनुवाई संभव नहीं है । ऐसी अवस्था में अध्यादेश जारी कर परिषद् में रहे बहुमत सदस्यों के बल पर सरकार निर्णय कर सकती है । अनुमान है कि बैठक में इसके संबंध में भी विचार–विमर्श होनेवाली है ।
स्मरणीय है, इससे पहले आह्वान किए गए बैठक प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने बहिष्कार किया था । उसके बाद सरकार ने बहुमत के आधार पर मार्गशीर्ष ३० गते विभिन्न संवैधानिक अंगों में पदाधिकारी नियुक्ति के लिए सिफारिश किया था । लेकिन उक्त सिफारिश को सभामुख सापकोटा ने परिषद् में ही वापस किया है । सभामुख सापकोटा का कहना है कि संविधान के अनुसार संसदीय सुनुवाई के बाद ही नियुक्ती हो सकती है । लेकिन संसद् बिघटन होने के कारण संसदीय सुनुवाई संभव नहीं है ।

