आगामी बिहिबार से ३ दिनों तक हिमपात और बारिश की संभावना

काठमांडू, २ फरवरी । आगामी बिहिबार से देशभर बारिश की संभावना है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार बिहिबार से देशभर की अधिकांश स्थानों में ३ दिन तक हिमपात और बारिश की संभावना है । मौसमविद् का मानना है कि बिहिबार से देश में पश्चिमी वायु का प्रभाव बड़नेवाला है, जिसके चलते हिमपात और बारिश की संभावना है । विशेषतः देश की पश्चिमी भू–भाग में इसका प्रभाव अधिक पड़नेवाला है । मौसमविदों का यह भी मानना है कि शनिबार के बाद मौसम में सुधार आएगी और तामक्रम में वृद्धि होगी ।

