Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन

 

‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से सभी हैरान हैं। स्वामी ओम बीते लंबे समय से बीमार थे। वहीं करीब तीन महीने पहले उन्हें कोरोना हुआ था। इसी की वजह से उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहीं उनका इलाज चल रहा था। हालांकि कोरोना की जंग से वह जीत चुके थे, लेकिन कमज़ोरी की वजह से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन इसके बाद ही उन्हें करीब 15 दिन पहले ही पैरालेसिस हो गया था। इसकी वजह से उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

यह भी पढें   रोल्पा जीप दुर्घटना में मृत्यु होने वाली की संख्या पहुँची २०

स्वामी ओम ‘बिग बॉस’ में आने के दौरान से ही कफी चर्चा में आ गए थे। वहीं ‘बिग बॉस’ के घर में उनका लगभग सभी कंटेस्टेंट के साथ तगड़ा विवाद देखने के मिला था। यही नहीं स्वामी ओम का विवादों से गहरा नाता रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त, 2017 को स्वामी ओर को निजता जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर उनपर दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था। बात दें कि स्वामी ओम उस वक्त भी चर्चा में आए थे जब एक टीवी चैनल पर लोगों ने उन्हें एक महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा गया था। दरअसल, ये शो एक लाइव शो था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *