Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी धरने पर बैठे

 

अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। जब तब उनको रिहा नहीं किया जायगा तब तक वह नहीं जाएंगे। काफी देर तक यह हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी प्रयागराज, जौनपुर व सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यहां सड़क मार्ग से जाने वाले थे। इसकी जानकारी होने पर उनके सैकड़ों समर्थक वहां पहुंचे। जिन्हें एयरपोर्ट पर पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। कुछ लोगों ने पुलिस से कहासुनी की तो उनको हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रहलाद मोदी को हुई तो वह धरने पर बैठ गए। उन्होंने समर्थकों को रिहा करने की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर रिहा नहीं किये गये तो अनशन पर बैठ जाएंगे। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी समर्थक को न तो रोका गया और न ही हिरासत में लिया गया।

यह भी पढें   संस्कृति सप्ताह के तहत भारत विकास परिषद कराएगी मेहंदी प्रतियोगिता

मोदी ने कहा कि मुझे रिसीव करने के लिए जो लोग आ रहे थे, उन सबको पुलिस ने पकड़ लिया है। थाने में बैठा दिया है। उन पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। मुझे लगा कि मेरे बच्‍चे जेल में रहें और मैं बाहर रहूं, ये ठीक नहीं है। या तो उनको मुक्‍त करो वरना मैं एयरपोर्ट पर अनशन पर बैठ गया हूं। खाना पीना छोड़ दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *