Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आदित्य राज सिंह ने माडलिंग क्षेत्र में किया शानदार आगाज

 

हिमालिनी डेस्क,नई दिल्लीब्यूरो(श्योर शाॅट) । राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित किंग्स कोर्ट बैंकट हाल में दिव्य दिल्ली मीडिया नेटवर्क द्वारा प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड 2021 और मिस्टर एंड मिस दिव्य दिल्ली स्टाइल आईकाॅन सीजन-1 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को दिव्य दिल्ली मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ राजेश चौहान द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर फैशन शो में सबसे आकर्षित प्रदर्शन करने वाले उभरते हुए मॉडल के रूप में आदित्य राज सिंह ने रैम्प पर कदम रखते ही खूब तालियाँ बटौरी। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्हे सम्मानित भी किया गया। सभी आये हुये मुख्य अतिथि एवं विशेष गणमान्य हस्तियों ने भी उभरते हुए कलाकार और मॉडल के रूप में आदित्य राज सिंह प्रसंसा की ओर जिंदगी में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।गणमान्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह सिंगर कॉप, बॉलीवुड सिंगर आशु पंजाबी, रूहानी सिस्टर्स, अंतर्राष्ट्रीय गायक पंकज जेसवानी, यूवीए फिल्म्स के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर वीके शर्मा, माउंटेन फोटो पत्रकार नफे राम यादव, फोटो पत्रकार सुजान सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे । इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर युवाओ ने अपनी मॉडलिंग का हुनर दिखाया। इस आयोजन में मुख्य रुप से पत्रकारों को मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *