Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह

 

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में आज 4 फरवरी 2021 को चौरी चौरा शताब्दी समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय से प्रभात फेरी निकालकर स्वाधीनता आंदोलन के दौरान शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एन डोंगरे द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राएं तथा उनके प्रभारी डॉ कामिनी वर्मा ,डॉक्टर रिचा यादव, डॉ अवधेश सिंह यादव, डॉ मनोज अवस्थी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ आनंद सिंह डॉक्टर महेंद्र यादव डॉ रमेश चंद्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगोष्ठी में निशांत पांडे, निशा यादव, योगेश तिवारी, अंजली दुबे, रोजी बानो उपासना जायसवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री आज जा रहे हैं मुस्ताङ, कारण का खुलासा नहीं

भाषण प्रतियोगिता में अंजली दुबे प्रथम, रोजी बानो द्वितीय तथा उपासना जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ कामिनी वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए चौरी चौरा घटना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि हमें मानसिक गुलामी से छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ बालकेश्वर प्रजापति ने बताया कि इस दिन को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाना चाहिए।कार्यक्रम का संयोजन डॉ कामिनी वर्मा ,संचालन डॉ ऋचा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अवधेश सिंह यादव ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com