Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली के समर्थन में काठमांडू में प्रदर्शन, नारा लगा– ‘आगे बढ़ो केपी–बा, साथ देने के लिए तैयार हैं !’

 

काठमांडू, ४ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा संसद् बिघटन तथा संवैधानिक अंगों में पदाधिकारी नियुक्ति के विरुद्ध आज आयोजित आमहडताल के दौरान ही नेकपा ओली समूह ने काठमांडू में विरोध प्रदर्शन किया है । नेकपा नेता महेश बस्नेत के नेतृत्व में प्रदर्शनीमार्ग स्थित कैंपस से युवाओं मोटरसाइकिल जुलुश निकाला है ।
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के समर्थन में नारेबाजी किए हैं । जुलुस में सहभागी युवाओं ने ‘आगे बाढ़ो केपी बा, साथ देने के लिए तैयार हैं’, ‘सिर्फ आज के लिए नहीं, कल के लिए भी हैं ओली’, ‘१० साल के लिए ओली सरकार’ जैसे नारे लगाए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *