मधेश आन्दोलन के दो शहीदों की प्रतिमा चोरी
जलेश्वर, ४ फरवरी । महोत्तरी जिला जनकपुर–जलेश्वर सडकखण्ड स्थित परिकौली चौक में स्थापित मधेश आन्दोलन के दो शहीद वीरेन्द्र विच्छा और राजेश ठाकुर की दो प्रतिमा चोरी हो गई है । वि.सं. २०७२–७३ के मधेश आन्दोलन के दौरान जलेश्वर नगरपालिका–११ निवासी वीरेन्द्र और वडा नं. ९ निवासी राजेश की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी । उन लोगों का सम्मान स्वरुप परिकौली में प्रतिमा स्थापित की गई थी ।
जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी के पुलिस नायब उपरीक्षक प्रकाश विष्ट के अनुसार बुधबार रात में दोनों शहीदों की प्रतिमा चोरी हुई है । जलेशवर नगरपालिका वार्ड नं. ९ के वडाध्यक्ष रवीन्द्र यादव के अनुसार बुधबार रात ११–१२ बजे तक प्रतिमा उसी जगह में थी, लेकिन बिहीबार सुबह नहीं दिखाई दी । जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी का कहना है कि प्रतिमा चोरी करनेवालों की खोजी कार्य तीव्र गति से हो रही है ।

