Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में झडप, नेकपा नेता रामचन्द्र झा के साथ दर्जन कार्यकर्ता घायल

 

जनकपुरधाम, ४ फरवरी । संवैधानिक नियुक्ति और संसद् बिघटन विरुद्ध नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह द्वारा आज आयोजित आमहडताल के दौरान जनकपुर में हुए प्रदर्शन में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारियों के बीच झडप हो गया है । झड़प में पूर्व सांसद् तथा नेकपा के नेता रामचन्द्र झा, मात्रिका यादव जैसे नेता और दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं ।
आन्दोलनकारियों को भगाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठी प्रहार, हवाई फायर और अश्रु गैस प्रहार किया था । इसी क्रम में नेकपा नेता झा के शर पर चोट लगी है । उनके शर से भारी मात्रा में खून निकल गया है । घायल नेता कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर ले गया है ।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय शिव चौक में रहे पुलिस भ्यान के ऊपर आन्दोलनकारियों ने जब अवरोध शुरु किया, तब जाकर परिस्थिति झडप में रुपान्तरण हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *