Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वुहान ने याद किया कोरोना की चेतावनी देने वाले डाक्टर ली वेनलियांग को, आज के दिन हुई थी मौत

 

वुहान, रॉयटर्स।

चीन के वुहान शहर के निवासी आज उस डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जानकारी दी और लोगों को सचेत किया था। कोविड-19 के कारण हुई उनकी मृत्यु के एक साल बाद वुहान निवासी उन्हें याद कर रहे हैं। महामारी के शुरुआती दिनों में वुहान में नेत्र विशेषज्ञ ली वेनलियांग चर्चा में आए थे जब उन्होंने इस घातक वायरस के बारे में लोगों को सचेत करने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें पुलिस ने ‘अफवाह फैलाने’ से रोक दिया था।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

34 वर्षीय डॉक्टर की मौत कोविड-19 से 7 फरवरी को हो गई थी। इस घटना के कई दिनों बाद चर्मरोग विशेषज्ञ जोंग नानशन  ने रॉयटर्स के साथ इंटरव्यू में डॉक्टर ली के लिए दुख व्यक्त किया और उन्हें चीन का हीरो  बताया। लेकिन जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सितंबर में वायरस के विरुद्ध लोगों के संघर्ष में हीरो को सम्मानित किया तब डॉक्टर ली का जिक्र तक नहीं किया। ली के अस्पताल के आस-पास सड़कों पर मौजूद लोगों के मन में दिवंगत डॉक्टर के प्रति श्रद्धा की भावना है। इनका कहना है कि अब यहां जिंदगी दोबारा सामान्य हो गई है।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

वहां के एक 34 वर्षीय डिजाइनर जी फेंगुई ने बताया कि जैसे ही उन्होंने डॉक्टर ली की चेतावनी को सुना वैसे ही मास्क व सैनिटाइजर के साथ खुद को सतर्क कर लिया था जबकि तब तक इस वायरस के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा रहा था। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को अधिक सम्मान मिलना चाहिए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *