Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए ईसाई समुदाय द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक का योगदान

 

 

बंगलुरु ईसाई समुदाय के सदस्यों ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए रविवार को एक करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वत नारायण के कार्यालय ने रविवार को बताया कि एक बैठक के दौरान ईसाई समुदाय के सदस्यों ने निधि समर्पण अभियान में योगदान दिया। इस बैठक में उद्यमियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों, एनआरआइ, सीईओ, विपणन विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ईसाई समुदाय के नेताओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढें   एनपीएल: काठमांडू गोर्खाज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, डेविड वॉर्नर प्लेइंग इलेवन में शामिल

एक विज्ञप्ति में नारायण के हवाले से कहा गया, भाजपा जन-समर्थक कार्यो और सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है। यह एक समावेशी पार्टी है, जिसमें सभी अल्पसंख्यक शामिल हैं और केंद्र और राज्य दोनों में शासन के इस सिद्धांत का पालन किया जा रहा है। प्रतिनिधियों की ओर से बोलने वाले एक व्यवसायी रोनाल्ड कोलासो ने कहा कि समुदाय ने राष्ट्र और सामाजिक समरसता के मुद्दे पर हमेशा सहयोग किया है। उन्होंने राज्य में ईसाई विकास निगम की स्थापना और इसके लिए 200 करोड़ रुपये देने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढें   नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण: पूर्व उपप्रधानमंत्री टोपबहादुर रायमाझी होंगे जेल से रिहा

ज्ञात हो कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर के लिए डोनेशन का अभियान चल रहा है। लोगों में राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने के लिए काफी उत्साह है। डोनेशन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही लोगों ने चंदा लेने शुरू कर भी दिया है। सोशल मीडिया पर भी दोन लेने वाले लोग इसकी जानकारी दे रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े उद्योगपतियों से लेकर आम आदमी तक चंदा लेने के लिए आगे आ रहे हैं। इनकम टैक्स नियमों को लेकर भी दान देने के कई नियम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com