Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र द्धारा खिचड़ी सहभोज एंव कम्बल वितरण

 

हिमालिनी संवादाता रूपंदेही । रूपंदेही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वडा नंबर 4 श्रीरामजानकी हनुमान मंदिर प्रांगण स्थित श्री बुद्ध सामुदायिक सेवा समाज तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा केंद्र सि.न.पा वडा नंबर 4,6,10,11 द्वारा माघी पर्व खिचड़ी शुभकामना तथा 110 वृद्ध वृद्धा असहाय व्यक्ति को कंबल वितरण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रहरी उपरीक्षक प्रवीण पोखरेल विशिष्ट अतिथि सामुदायिक के प्रमुख सलाहकार दीपक छेत्री न्योपाने रहे।प्रमुख अतिथि प्रमुख श्री पोख्रेल ने कहा कि विगत 14 वर्षों से जनता की हर दुख व मुसीबत में खड़ा होकर अपने कार्य को आगे बढ़ाया है जिससे वह नंबर 4 ,6, 10,11 के अंदर हो अपराध हिंसा , महिला उत्पीड़न कार्य लगायत को रोकने के लिए आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।और येसे विभिन्न कार्य है रक्तदान, खिचड़ी भोजन, कंबल वितरण, कोरोना महामारी के समय में असहाय परिवार मे खाद्यान्न सामग्री वितरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है ।जिससे मैं बुद्ध समुदायक के संपूर्ण टीम को हृदय से बधाई देना चाहता हूं और सम्पूर्ण जनता को अपना कार्य एक सिपाही के रूप में होकर सहयोग करना चाहिए जैसे देहव्यापार ,नशीला पदार्थ लगायत विभिन्न अवैध कार्य को रोकने के लिए प्रहरी टीम के सदस्य या सामुदायिक सदस्य को जानकारी दे जिसकी सूचना गोप्य रख अवैध काम को रोका जा सके ।वितरण कार्यक्रम में सामुदायिक के प्रमुख सलाहकार दीपक क्षेत्रीय न्यौपाने, सि.न.पा नंबर 4 बड़ा अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला) ,वडा नंबर 6 अध्यक्ष विरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ,समाजसेवी केदार बरई, सरवर खान ,तालकेश्वर कांदू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनोज अग्रहरि, महेश जयसवाल ,राजकुमार कांदु,अर्जुन जायसवाल,विनोद अग्रहरी,श्रीचंद जायसवाल ,गोपाल अग्रहरि,संजय गुप्ता लगायत वरिष्ठ नागरिक उपस्तिथि रहे । कार्यक्रम संयोजक सामुदायिक के कोषाध्यक्ष गणेश गुप्ता,संचालक सचिव श्रीराम गुप्ता,अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद रौनीयार के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढें   लायन्स कल्ब बीरगंज ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com