Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

७ दशक से जारी संघर्ष से प्राप्त उपलब्धी संकट में, फिर बलिदान के लिए तैयार रहेंः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (प्रचण्ड–माधव) समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि ७ दशक से जारी संघर्ष से प्राप्त उपलब्धी संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र फिर संकट में पड़ने लगा है । २६वें जनयुद्ध दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय परिसडाँडा में शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । प्राप्त उपलब्धी रक्षा के खातिर पुनः बलिदान के लिए तैयार होने के लिए भी उन्होंने नेता–कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘शहीदों की बलिदान से प्राप्त उपलब्धी को रक्षा करने के लिए हम लोगों को प्रतिबद्ध रहना चाहिए । आज हम लोगों को संकल्पित होना चाहिए कि अगर आवश्यक पड़े तो फिर भी बलिदान के लिए तैयार हैं, आज यही संकल्प करने का दिन है आज ।’ उन्होंने दावा किया है कि हजारों शहीदों की बलिदान से प्राप्त संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र और नयां संविधान आज संकट में पड़ रहा है ।
आन्दोलन के लिए अपील करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘अब सभी नेपाली नागरिकों को एक होना है, एक बार फिर संघर्ष की मैदान में आना है । शहीद दिवस के दिन आज हम लोग यही संकल्प करें ।’ उन्होंने कहा कि संसद् बिघटन के विरुद्ध जारी आन्दोलन सिर्फ औपचारिकता के लिए नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com