प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री कार्यालय के स्कापियों की ठोक्कर से एक व्यक्ति की मृत्यु
सिरहा, १३ फरवरी । प्रदेश नं. २ मुख्यमन्त्री कार्यालय की एक स्कारपियो की ठोक्कर से सिरहा जिला विष्णुपुर गांवपालिका–५ लक्ष्मीपुर चौक में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है । मरनेवाले ४० वर्षीय ४० प्रकाश साह हैं । साह स१ह ३०४३ नम्बर के टेम्फो चालक भी हैं ।
प्रदेश नं. २ में संचालित मुख्यमन्त्री स्वच्छता अभियान अन्तर्गत मुख्यमन्त्री कार्यालय की प्रदेश २–२००१–झ००५७ नम्बर की स्कारपियो ने शुक्रबार लक्ष्मीपुर चौक में ठोक्कर दिया था । मृतक साह कल्याणपुर नगरपालिका–१२ के स्थायी निवासी हैं । सिरहा पुलिस के अनुसार दुर्घटना में गम्भीर घायल साह को उपचार के लिए लाहान स्थित अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड दिया था । पुलिस ने कहा है कि ठोक्कर देनेवाला गाडी और चालक रवीन्द्र झा को नियन्त्रण में लिया गया है ।

