Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी बनेंगे दूसरे बच्चे के पिता बनेंगे

 

ब्रिटेन के राजकुमार  ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल दूसरे बच्चे के पिता बनेंगे। यह घोषणा शाही दंपति के प्रवक्ता ने करते हुए कहा कि एक साल के आर्ची अब बड़े भाई बनने वाले हैं। वैलेंटाइन डे पर की गई घोषणा के बाद ब्रिटेन के शाही महल से भी बयान जारी किया गया है कि इस जानकारी से महारानी एजिलाबेथ द्वितीय और हैरी के पिता प्रिंस चा‌र्ल्स खुश हैं।

यह भी पढें   जाजरकोट में पहिरो से मां-बेटे की मौत, एक लापता

परिवार में आने वाला बच्चा ब्रिटिश राजघराने का लॉर्ड या लेडी आठवां उत्तराधिकारी होगा। हालांकि 36 वर्षीय हैरी और 39 वर्षीय मेगन मर्केल शाही परिवार को छोड़कर कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में रह रहे हैं, लेकिन उनके बच्चों पर ब्रिटिश उत्तराधिकार का नियम लागू रहेगा। ये जरूर है कि उनका आने वाला बच्चा जन्म होने के कारण अमेरिका का नागरिक होगा।

रविवार को इस खबर को देने के साथ ही हैरी-मेगन ने अपनी एक काली-सफेद फोटो जारी की। जिसमें वे एक पेड़ नीचे बैठे हुए थे। हैरी का हाथ मेगन के सिर पर है। यह फोटो मेगन के गर्भवती होने के बाद का दिखाई दे रहा है। इस घोषणा को उस समय की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जब प्रिंसेज डायना के गर्भवती होने की घोषणा की गई थी और 1984 में सितंबर माह में हैरी पैदा हुए थे। हालांकि अभी बच्चे के होने् का समय घोषित नहीं किया गया है।

यह भी पढें   जनरल धीरज सेठ मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह से करेंगे मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com