Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके रेडक्रस की ३९ वीं वार्षिक साधारण सभा के साथ–साथ जनमत के सम्पादक चुके को किया गया सम्मानित

 

खजुरा/बाँके पवन जायसवाल ।


नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा ने अपनी ३९ वीं जिला की वार्षिक साधारण सभा माघ २९ गते विहिवार को खजुरा में सम्पन्न किया ।
वार्षिक साधारण सभा में वर्ष भर रेडक्रस अभियान को बढावा देने के लिये रेडक्रस की गतिविधियाँ और समाचार सम्प्रेषण करके प्रसार प्रचार करके योगदान पहुँचाया इस लिये नेपालगन्ज से प्रकासित जनमत अर्ध साप्ताहिक को उत्कृष्ट सञ्चार प्रतिष्ठान के रूप में नगद रकम सहित सम्मान किया गया । जनमत अद्र्ध साप्ताहिक के सम्पादक पूर्णलाल चुके को सभा के विशिष्ठ अतिथि तथा खजुरा गाँवपालिका के अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति ने शाल ओढाकर नगद रहम सहित सम्मान– पत्र हस्तान्तरण किया इसी तरह खजुरा के निवासी उत्तमकुमार घिमिरे को शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने विशिष्ठ सदस्यता के प्रमाण– पत्र सहित दोसल्ला ओढाकर सदस्यता प्रदान किया ।


जनमत अद्र्ध साप्ताहिक अपनी रजत वर्ष–२०६३ साल से ही निरन्तर त्रैमासिक रूप में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है मानवीय सेवा में किये गए अतुलनीय योगदान के बारे में सभा में उल्लेख किया गया ।
इसी तरह नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बागेश्वरी उपशाखा को उत्कृष्ट उपशाखा सेवा पुरस्कार से उपशाखा के सभापति जिवनाथ सापकोटा को शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने पुरस्कार प्रदान किया था ।
इसी तरह गैरसरकारी संस्था महासँघ वाँके के अध्यक्ष नमस्कार शाह ने कोभिड १९ के महामारी में रेडक्रस लगायत संघसंस्था ने उल्लेख्य भूमिका की चर्चा करते हुए रेडक्रस के क्रियाकलाप की सराहना की ।

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद


बागेश्वरी उपशाखा के सभापति जिवनाथ सापकोटा के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बाँके शाखा के सभापति गोर्वधनसिंह सम्झना ने बाँके शाखा ने कोरोना महामारी की चुनौती के वीच रेडक्रस स्वयम्सेवक परिचालन हुआ था इसकी जानकारी करायी ।
सभा में वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दीकी ने प्रस्तुत करते हुये रु.१ लाख ५५ हजार ५ सौ ८७ लोग लाभान्वित हुये प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने २ करोड ३५ लाख १७ हजार ३ सौ ४२ रुपिया खर्च विवरण और ०७८÷०७९ की ३ करोड ३२ लाख ४५ हजार ५ सौ वारवर की विनियोजित बजेट प्रस्तुत किया था ।

यह भी पढें   राप्रपा ने उद्धव थापा को सांसद पद हटाने का लिया निर्णय


इसी तरह वह कार्यक्रम में नियमित रक्तदाता २५ बार रक्तदान करने वाले और १५ बार रक्तदान करनेवाले दर्लभ रक्तदाता करके २७ लोग रक्तदाताओं को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता प्रमाण–पत्र और रेडक्रस का पिन वितरण किया गया था ।
पोजेटिभ रक्तदाताओं में रहें भगवान सिग्देल, होमराज गिरी, लवराज खरेल, संजय बढही, कृष्ण प्रसाद जोशी, देवेन्द्र कुमार केसी, नेपाल पत्रकार महासंघ केन्द्रीय सदस्य तथा दैनिक नेपालगन्ज के प्रकाशक÷ प्रधान सम्पादक झलक गैरे, खगेन्द्र बर्नवाल, राम बहादुर केसी, गैसस महासंघ बाँके के अध्यक्ष नमस्कार शाह, मायाराम काफले, श्रीधर जोशी, प्रकाश लामिछाने, दिपेश गुप्ता, सुनाम श्रेष्ठ, हरि प्रसाद चालिसे, अमित लामा, रेडियो कृष्णसार एफ.एम. नेपालगन्ज के संचारकर्मी तथा चर्चित कलाकार प्रमोद डिजी, धनीराम चौधरी, देवेन्द्र आचार्य, अर्जुन कुमार पौडेल, बिक्रम खरेल लगायत रहें है और दुर्लभ रक्तदाताओं में निखिल गुप्ता, बिष्णु प्रसाद पौडेल, प्रकाश थापा, बिकल श्रेष्ठ लगायत लोगों को आजीवन सदस्यता की प्रमाण–पत्र और रेडक्रस की पिन वितरण किया गया ।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे


१७ उपशाखा के प्रतिनिधियों की सहभागिता में सम्पन्न साधारण सभा ने प्रस्तुत कार्यक्रम और वजेट पर छलफल करके स्वीकृत किया था । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा की उपसभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ ने स्वागत मन्तव्य किया था । वह कार्यक्रम में ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक बिद्यालय खजुरा के बालबालिकाओंद्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया था ।

इसी तरह कार्यक्रम में कार्यक्रम की सञ्चालन शाखा के वरिष्ठ शाखा अधिकृत दोलख बहादुर डाँगी ने किया था सो कार्यक्रम में रेडक्रस के कर्मचारियों में क्षेत्रीय रक्त संचार सेवा केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, होमराज गिरी, सरिता सिंह समझना, सोम प्रकाश सापकोटा, संजय बढही, पूनम थापा, राजेन्द्र महतरा, सन्दीप आचार्य, बीरेन्द्रयोगी, प्रहलाद बिश्वकर्मा, झविलाल शर्मा, सुभाष निरौला, सुनिल थापामगर (पुलामी), सामाजसेवी तथा रक्तदाता माधवराम वर्मा लगायत लोगों की उपस्थित रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com