Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलन में नेपाली कांग्रेस किसी के साथ भी सहकार्य करनेवाला नहीं हैः बस्नेत

 

‘ताजा जनादेश के लिए अगर चुनाव होता है तो वह प्रतिगामी कदम नहीं है’

जीतजंग बस्नेत, अध्यक्ष (नेपाल तरुण दल)

काठमांडू, १६ फरवरी । नेपाली कांग्रेस संबंद्ध भातृ संगठन नेपाल तरुण दल के अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने कहा है कि संसद् बिघटन विरुद्ध जो आन्दोलन हो रहा है, उस आन्दोलन में नेपाली कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ सहकार्य करनेवाला नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि अन्य किसी भी आन्दोलन में नेपाली कांग्रेस कम्युनिष्ट पार्टियों के साथ सहकार्य और समझदारी नहीं करेगी । नेता बस्नेत ने दावा किया है कि कम्युनिष्ट पार्टी विकृतियों को लेकर आगे बढ़ रही है ।
संसद् बिघटन विरुद्ध ललितपुर जिला स्थित जावलाखेल में आयोजित विरोधसभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष बस्नेत ने कहा– ‘कम्युनिष्टों का जन्म पंचायत की गर्भ से हुआ है, ऐसे कम्युनिष्टों के साथ कदापि नेपाली कांग्रेस सहकार्य और समझदारी के लिए तैयार नहीं है । बंदुक लेकर जंगल में रहनेवाले कम्युनिष्ट हो या सडक में रहनेवाले कम्युनिष्ट, अथवा सत्ता में रहनेवाले कम्युनिष्ट ही क्यों ना हो, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और विकृतियों को लेकर चलनेवाले कम्युनिष्ट पार्टियों के साथ नेपाली कांग्रेस दूर ही रहेगी ।’
अध्यक्ष बस्नेत को मानना है कि चुनाव में पराजित व्यक्ति वामदेव गौतम को राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाकर सत्ताधारी नेकपा के प्रचण्ड–माधव समूह ने भी संविधान का उलंघन किया ह और आज वही लोग संसद् बिघटन को असंवैधानिक बताते हुए सड़क संघर्ष पर उतर आए हैं । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने प्रश्न किया– ‘चुनाव में पराजित व्यक्ति गौतम को राष्ट्रीयसभा में ले जाते वक्त संविधान का उलंघन हुआ है या नहीं ? कल आप लोग एक होकर संविधान का उलंघन कर रहे थे, उस वक्त क्यों चुप रहे आप लोग ?’
नेता बस्नेत को मानना है कि ताजा जनादेश के लिए अगर चुनाव होता है तो वह प्रतिगामी कदम नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘सर्वोच्च की ओर से जो निर्णय आएगा, वह नेपाली कांग्रेस के लिए स्वीकार्य है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *