वर्तमान सरकार की ओर से अगर चुनाव हो जाती है तो देश अराजकता की ओर चला जाएगाः प्रचण्ड

चितवन, १६ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि अगर वर्तमान सरकार की ओर से देश में चुनाव हो जाती है तो देश अराजकता की ओर चले जाने की संभावना है । उनका मानना है कि ओली नेतृत्व में रहे वर्तमान सरकार असंवैधानिक और अलोकतान्त्रिक है, इसीलिए इस सरकार की ओर से चुनाव नहीं होना चाहिए ।
मंगलबार चितवन जिला स्थित भरतपुर में निर्मित सिटी हल का स्थलगत भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘वर्तमान सरकार ने संविधान को अनदेखा किया है । असंवैधानिक सरकार की ओर से होनेवाला चुनाव भी असंवैधानिक ही होता है । अगर जोरजबरजस्ती चुनाव की जाती है तो देश अराजकता की ओर चले जाने की संभावना है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि सर्वोच्च अदालत की ओर से संसद् पुनस्र्थापना हो जाएगी । संसद् पुनस्र्थापना के बाद स्वाभाविक रुप में प्रधानमन्त्री पद के लिए उनका दावा रहनेवाला है । उन्होंने आगे कहा– ‘संसद् पुनस्र्थापना के लिए नेपाली कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता पार्टी (जसपा) के साथ मिलकर कुछ समय के बाद संयुक्त आन्दोलन की जाएगी । मैं विश्वस्त हूं कि संसद् पुनस्र्थापना होगी ।’ उन्होंने यह भी कहा कि है कि अब वह अराजकता की ओर जानेवाले भी नहीं हैं, शान्तिपूर्ण राजनीति में ही रहनेवाले हैं ।

