अब सामुदायिक विद्यालयों में जंकफुड निधेष
काठमांडू, १६ फरवरी । नेपाल सरकार ने देशभर संचालित सामुदायिक विद्यालयों में जंकफुड प्रयोग के लिए निषेध किया है । शिक्षा तथा मानव स्रोत विकास केन्द्र सानोठिमी ने सोमबार एक ‘विद्यालय दिवाखाजा व्यवस्थापन सहयोगी पुस्तिका’ सार्वजनिक करते हुए ऐसी व्यवस्था की है । निर्णय अनुसार अब सामुदायिक विद्यालय में प्रारम्भीक बाल विकास से लेकर कक्षा ५ तक के विद्यार्थियों को देनेवाला दिवाखाजा में जंकफुड (तैयारी खाजा) नहीं होना चाहिए ।
केन्द्र द्वारा जारी पुस्तिका में कहा है कि बालबालिकाओं को देनेवाला खाजा में स्थानीय उत्पादन को ही प्राथमिकता देनी चाहिए । इसके लिए पुस्तिका में ६० प्रकार की मेनु दी गई है ।
स्मरणीय है, सामुदायिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालबालिकाओं के लिए दिवा खाजा वापत रकम प्राप्त होता है । ऐसी रकम देशभर स्थित २९ लाख ४० हजार ७८९ विद्यार्थियों को मिलता है । सरकारी निर्णय अनुसार कर्णाली के विद्यार्थियों के लिए दैनिक २० रुपयां और अन्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दैनिक १५ रुपयां विनियोजित है ।

