भारत, रसिया और चीनी कम्पनी द्वारा नेपाल में कोरोना विरुद्ध खोप प्रयोग के लिए अनुमति मांग
काठमांडू, १६ फरवरी । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) विरुद्ध आपत्तकालिन प्रयोग के लिए ३ कंपनियों ने नेपाल में खोप प्रयोग के लिए अनुमति मांग की है । इसतरह अनुमति मांग करनेवाले कंपनी भारत, रसिया और चीन की है ।
औषधी व्यवस्था विभाग के अनुसार हाल ही में भारत स्थित बायोटेक कंपनी द्वारा उत्पादित कोभ्याक्सिन, रसियन कंपनी द्वारा उत्पादित स्पुतनिक और चिनी कंपनी द्वारा उत्पादित सिनोमार्फ खोप को नेपाल में आपत्तकालिन प्रयोग के लिए अनुमती मांग की गई है । संबंधित कंपनियों ने नेपाल सरकार से निवेदन पंजीकृत करते हुए खोप प्रयोग के लिए अनुमती मांग की है ।
विभाग स्रोत का कहना है कि खोप उत्पादक कंपनियों की ओर से पेश कागजात के संबंध में अध्ययन हो रहा है । स्मरणीय है– आज के दिन नेपाल में अक्सफोर्ड–एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित एवं भारत स्थित सेरम कम्पनी द्वारा निर्मित कोभिसिल्ड खोप ही आपत्तकालिन प्रयोग के लिए स्वीकृत है । प्रयोग स्वीकृत होने के बाद भारत सरकार की अनुदान सहयोग से प्राप्त १० लाख भाइल खोप नेपाल में प्रयोग भी हो रहा है ।

