Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैतडी में नेपाली कांग्रेस और नेकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, ६ घायल

 

बैतडी, १६ फरवरी । बैतडी जिला में नेपाली कांंग्रेस और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गया है । झडप में ६ कार्यकर्ता घायल हो गए हैं । संसद् बिघटन विरुद्ध नेपाली कांग्रेस ने आज बैतडी जिला डिलासैनी गांवपालिका–३ पनसेरा में कार्यक्रम आयोजन किया था ।
नेपाली कांग्रेस डिलासैनी गांवपालिका कार्य समिति सचिव वीरबहादुर विष्ट के अनुसार आमसभा में नेकपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने आक्रमण किया है । आमसभा को असफल बनाउने की उद्देश्य से हुए आक्रमण को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिकार शुरु किया, उसके बाद हुए झडप में दोनों तरफ के राजनीतिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं ।
पनसेरा में आयोजित विरोधसभा को कांग्रेस नेता एनपी साउद, डिला संग्रौला, नैनसिंह महर जैसे नेता सम्बोधन करने जा रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *