पत्नी को मार कर पति फरार

इलाम, १६ फरवरी । इलाम जिला सूर्यदय नगरपालिका–५ गोरख निवासी दिनेश तामाङ ने अपनी १९ वर्षीया पत्नी गीता तामाङ को हत्या किया है । इलाम पुलिस के अनुसार घटना आइतबार रात की है । गीता को मार कर दिनेश फरार हो गया है ।
प्रारम्भीक पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि दिनेश ने मादक पदार्थ सेवन कर पत्नी के साथ झगड़ा किया था । झगड़ा करते वक्त ही उन्होंने पत्नी के ऊपर घरेलु हथियार ने आक्रमण किया था । पति की मारपिट से गम्भीर घायल गीता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही निधन हो गया है ।
मृतक की शरीर के विभिन्न जगहों में घांव है । स्थानीयबासी का कहना है कि दिनेश अपनी पत्नी के साथ बार बार झगड़ा करता था । उनके साथ ६ वर्षीय बेटा और ३ वर्षीया बेटी भी है । पुलिस ने कहा है कि फरार दिनेश को तलाश हो रही है ।

