चुनाव होने की संभावना नहीं है, चुनाव संबंधी भ्रम में कोई भी ना रहेः शर्मा

सल्यान, १६ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह के नेता तथा पूर्व मन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा है कि सरकार द्वारा घोषित मिति वैशाख १७ और २७ गते चुनाव होने की संभावना नहीं है । चुनाव संबंधी भ्रम में ना रहने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने दावा किया है कि वर्तमान समस्या का एक मात्र समाधान संसद् पुनस्र्थापना है ।
मंगलबार प्रेस संगठन नेपाल सल्यान द्वारा खलंगा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेता शर्मा ने कहा है कि नेकपा पार्टी संबंधी विवाद को स्थगित कर चुनाव की परिकल्पना नहीं हो सकती । उन्होंने कहा– ‘प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने संसद् बिघटन करने के बाद नेकपा पार्टी संबंधी विवाद निर्वाचन आयोग में विचाराधीन है । ऐसी अवस्था में चुनाव होने की संभावना नहीं है । अगर ऐसी अवस्था में भी चुनाव की बात होती है तो जनता उसको जवाफ देने के लिए तैयार हैं ।’
नेता शर्मा ने यह भी कहा है कि आज की लडाई सिर्फ नेकपा की विवाद नहीं है । उन्होंने कहा– ‘संघीयता, धर्मनिरपेक्षता और समानुपातिक–समावेशी प्रणाली को कार्यान्वयन करना है या नहीं ? परिवर्तन को स्वीकार करना है या नहीं ? आज की मूख्य लडाई यही है ।’ उन्होंने दावा किया है कि संसद् बिघटन वर्तमान संविधान को खारीज की दिशा में जाती है ।

