Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुबई की लापता शहजादी ने वीडियो जारी कर कहा ‘मैं एक बंधक हूं। ‘

 

दुबई के शक्तिशाली शासक की बेटी, जो 2018 में देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान एक नाव से पकड़ी गई थी वह एक नए वीडियो में फिर से नजर आई हैं। वीडियो में शहजादी कह रही हैं कि उन्हें नहीं पता कि वह इस स्थिति में जिंदा रह पाएंगी या नहीं।

बीबीसी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें शेख लतीफा बिंत मोहम्मद अल मख्तूम एक जेल विला में नजर आ रही हैं जो संभवत: संयुक्त अरब अमीरात के शहर की है। शहजादी के पिता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम दुबई के प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति भी हैं।

यह भी पढें   हुलाकी प्रोजेक्ट को उच्च अदालत ने लगाई फटकार जग्गाधनी मिश्र बन्धुओं को मिला न्याय

शेख ने एक वीडियो में कहा, ‘मैं एक बंधक हूं। इस विला को जेल में बदल दिया गया है। मैं ताजी हवा के लिए बाहर भी नहीं जा सकती।’

एसोसिएट प्रेस की तरफ से मांगी गई प्रतिक्रिया पर सरकार के दुबई मीडिया ऑफिस की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।

साल 2018 में एक दोस्त और एक पूर्व फ्रांसीसी जासूस की मदद से शेख लतीफा नाव से भागी थीं हालांकि बाद में उसे भारत के तट के पास से फिर पकड़ लिया गया था।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपने पद से देंगे इस्तीफा

बीबीसी ने कहा कि शेख लतीफा ने विला के एक शौचालय में ये वीडियो फोन पर रिकॉर्ड किए जो उसे पकड़े जाने के करीब एक साल बाद गोपनीय तरीके से मिला था।

वीडियो में शेख लतीफा कहती दिख रही हैं, ‘मैं नहीं जानती कि मैं कब रिहा हो पाऊंगी और जब मैं रिहा हो पाऊंगी तो स्थिति क्या होगी। हर दिन मैं अपनी सुरक्षा और अपनी जिंदगी को लेकर चिंतित हूं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com