Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भागीरथ हत्याकांड : विरोध प्रदर्शन में आरोपी अग्रपंक्ति में था शामिल

 

काठमांडू।

बैतड़ी के दोगडाकेदार गाँवपालिका -7 की 17 साल की भागरथी स्कूल से घर नहीं लौटी बाद में वह मिली एक क्षत विक्षत  शव के रुप में ।उसका शव गुरुवार को सनातन धर्म माध्यमिक विद्यालय से सड़क से 50 मीटर नीचे झाड़ी में मिला। उसके बाद शुरु हुआ आंदोलन और प्रदर्शन का क्रम । आश्चर्य की बात तो यह थी कि उस प्रदर्शन में आरोपी सबसे आगे था वह था  स्कूल के 11 वीं कक्षा के छात्र दिनेश भट्ट भी सबसे आगे थे।

यह भी पढें   रविवार से गंगासागर सरोवर में पितृ तर्पण शुरू

भट्ट की बलात्कार के बाद हत्या में उसकी भागीदारी की पुष्टि हुई है, सुदूर-पश्चिमी प्रांतीय पुलिस कार्यालय के एसएसपी मुकेश सिंह के अनुसार  बुधवार  जिला पुलिस कार्यालय, बैतड़ी में एक संवाददाता सम्मेलन में उसे सार्वजनिक करने की तैयारी में है ।

जिला पुलिस कार्यालय, बैतड़ी के एक अधिकारी के अनुसार, भट्ट को घटना में शामिल होने के संदेह पर पूछताछ के लिए पहले बुलाया गया था।”अंत में, सभी तथ्यों और सबूतों से पता चला कि भट्ट घटना में शामिल था”

उसने अपने बयान के दौरान हत्या के  कारण का भी खुलासा किया है।

यह भी पढें   आज सोना चाँदी के मूल्यों में गिरावट

भट्ट ने बयान दिया है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण जवाबी कार्रवाई में उसने यह किया। सूत्रों के मुताबिक, वह स्कूल से उसका पीछा कर रहा । जब वह जंगल के सुनसान जगह पर पहुँचा तो उसने भागीरथ को दबोच लिया और झाडी में घसीट कर ले गया जहाँ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी ।

बैतड़ी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बलात्कार के बाद भट्ट की गला दबाकर हत्या की गई थी। संकेत था कि उसे झाड़ियों में घसीटा गया था। जबरन खींचने के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें भी देखी गईं।

यह भी पढें   मनांग में मर्स्यांग्दी नदी को ब्लास्ट कर खोलने का प्रयास अब तक असफल

सुदूर पश्चिमी प्रांतीय पुलिस कार्यालय के प्रमुख डीआईजी उत्तमराज सूबेदार खुद इस घटना की जांच के लिए तैनात थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CIB) से पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पंच कुमार बाखू के नेतृत्व में एक दल भी तैनात किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com